फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bus plunges into gorge near chamba 14 dies.

बड़ा हादसा: बस खाई में गिरी, 14 की मौत

Sun, 02 Nov 2014 08:08 AM IST
Updated Sun, 02 Nov 2014 08:08 AM IST
विज्ञापन
Bus plunges into gorge near chamba 14 dies.

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक निजी बस के खाई में गिर जाने से 14 लोगों की मौत हो गई है। चंबा से हिमगिरि के लिए निकली निजी बस सिंयूर नाला के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बस सवार 14 लोगों की मौत हो गई है। जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा रेफर कर दिया गया है। हादसे के कारणों की प्रशासनिक जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


चंबा से सुबह करीब नौ बजे बस संघरूणी रूट पर निकली थी जिसे हिमगिरि होकर निर्धारित स्थल तक पहुंचना था। लेकिन हिमगिरि से करीब एक किलोमीटर पूर्व सिंयूर नाला के पास बस हादसे का शिकार हो गई। जिस जगह बस हादसे का शिकार हुई वहां सड़क समतल थी। बस से कुछ ही दूरी पर सामने लकड़ी से लदा एक ट्रक भी आ रहा था। बताया जा रहा है कि बस चालक लक्ष्मण कुमार पुत्र चतरो राम ट्रक को पास देना चाहता था और इस हड़बड़ी में बस अनियंत्रित होकर खाई में चली गई।
विज्ञापन


हादसे वाली जगह पर कुछ दूरी तक बस के पहिये के निशान भी बने हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि चालक ने हादसे से पूर्व ब्रेक लगाने की कोशिश की थी लेकिन बस नहीं रूक पाई। हादसे में चालक की भी मौत हो गई है। बस सलूणी से साढे़ बारह बजे हिमगिरि के लिए निकलती है और इसमें ज्यादातर वो ही लोग सवार थे जो हिमगिरि से सलूणी सामान खरीदने या फिर रविवार की छुट्टी की वजह से घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार की फौरी राहत

Bus plunges into gorge near chamba 14 dies.

हादसे के दौरान जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। उन्होंने राहत व बचाव कार्य छेड़ दिया। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले खाई से घायल लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया और घायलों को किहार के स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया गया। लेकिन हादसे के तुरंत बाद ही 12 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।

जबकि दो गंभीर घायलों दौलत राम व लाल चंद ने किहार अस्पताल में दम तोड़ा दिया। पंचायत प्रधान साहब सिंह ठाकुर ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए हैं। जगह-जगह लोगों की लाशें बिखरी पड़ी हैं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। हादसे के बाद दो लोगों ने किहार अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये राहत राशि के रूप में वितरित किए हैं।

उधर, अतिरिक्त पुलिस अधिकारी कुलवंत सिंह का कहना है कि पुलिस हादसे का जायजा ले रही है। जबकि एसडीएम सलूणी किशोरी लाल व एसडीएम तीसा संजय धीमान ने मृतकों के परिजनों को उचित सहायता उपलब्ध करवाने की बात कही है। हादसे के बाद समूचे इलाके में शोक लहर दौड़ गई है।

हादसे में मारे गए लोगों की सूची

Bus plunges into gorge near chamba 14 dies.

डुमी राम पुत्र निर्मल राम गांव चंदरोड़ी 40 वर्ष, यशोधा पत्नी लाल चंद गांव सिंयुरा 60 वर्ष, रितिका कुमारी पुत्री मुकेश गांव सिंयुरा 3 वर्ष, हंस राज पुत्र किशोरी लाल गांव ब्याटा 36 वर्ष, संजीव कुमार पुत्र सरदयाल गांव चिल्ली 36 वर्ष, लक्ष्मण कुमार पुत्र चतरो राम गांव सिंयुला 31 वर्ष, सुरेखा देवी पुत्री धेलू गांव सिलोठ 15 वर्ष, अली मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद गांव सियोगा 70 वर्ष, देवेंद्र कुमार पुत्र हरि सिंह गांव कुमहारका 25 वर्ष, देई देवी गांव करोग आयु 48 वर्ष, नैनो देवी पत्नी तारा चंद गांव टुंडी 33 वर्ष, भूपेंद्र कुमार पुत्र हंस राज गांव मड़ोगा 8 माह, दौलत राम, लाल चंद।

दुघर्टना के कारणों की जांच के लिए कमेटी गठित
चंबा में हुई निजी बस की दुघर्टना के कारणों की जांच के लिए परिवहन मंत्री जीएस बाली के निर्देशों पर जांच कमेटी गठित कर दी गई है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बताया कि एसडीएम तीसा और आरटीओ चंबा की संयुक्त कमेटी 15 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। परिवहन मंत्री ने बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति शोक प्रकट किया है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

सुक्खू ने बस हादसे पर जताया शोक

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंबा से हिमरी जा रही निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक प्रकट करते हुए उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं और घायलों के शीघ्र्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों और घायलों को उचित सहायता प्रदान की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed