बारातियों से भरी बस पेड़ से टकराई ,कंडक्टर की मौत, 32 लोग घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय सड़क मार्ग पर तकीपुर के समीप ढूंढणी का बाग में बारातियों से भरी एक बस पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में बस के परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 32 के करीब लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में 33 के करीब बाराती सवार बताए जा रहे हैं।
घायलों को राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा के लिए रेफर किया गया। मृतक परिचालक हरनाम सिंह 32 मील के पास भाली गांव का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के तहत आते रैत से एक बारात निजी बस (एचपी-68-2313) में सवार होकर दरकाटा जा रही थी। बस जैसे ही तकीपुर के पास ढूंढणी का बाग पहुंची तो चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस कंडक्टर साइड से सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई।
इसके चलते बस का अगला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हुआ। बस में 33 लोग सवार थे। इनमें से एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि 32 घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना के दौरान एक कार भी क्षतिग्रस्त हुई।
वहीं स्थानीय लोगों की मदद से मूसलाधार बारिश के बीच घायलों को निकाला गया और उन्हें टांडा पहुंचाया गया। वहीं एसडीएम कांगड़ा शशिपाल नेगी भी राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा पहुंचे। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि इस दुर्घटना में 32 लोग घायल हुए हैं, जबकि परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई है।