फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bumper sale on Diwali

दिवाली पर बंपर कारोबार देर शाम तक चली खरीदारी

Wed, 03 Nov 2021 09:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
Bumper sale on Diwali
धनतेरस के दूसरे दिन भी बर्तन बाजारों में रही भीड़, गहनों की हुई जमकर खरीदारी
विज्ञापन

घर लौट रहे लोगों ने खरीदीं मिठाईयां, खीले और बताशे
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। धनतेरस के बाद दिवाली के लिए शहर के बाजारों में बुधवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की। घर पर दीवाली मनाने के लिए गांव लौटने से पहले लोगों ने बाजार पहुंचकर बर्तन, गहने और मिठाईयां खरीदीं। धनतेरस के दूसरे दिन भी बर्तन की दुकानों पर भीड़ लगी रही।
गहनों की दुकानों पर भी ग्राहक पहुंचे। शहर की सबसे बड़ी मार्केट लोअर बाजार में सुबह दस बजे से ही लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। कारोबारियों के अनुसार ज्यादातर लोग एक दिन पहले ही दिवाली के लिए सामान खरीदते हैं। इसलिए मिठाईयों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। कई दुकानों पर लाइनें भी लगी रही। लोगों ने खीले, बताशे, पैठा आदि भी खरीदे। महंगे होने के बावजूद ड्राई फ्रूट्स के गिफ्ट पैक भी इस बार खूब बिके।
विज्ञापन

लोअर बाजार और रामबाजार में सजावटी सामान की भी बुधवार को काफी बिक्री हुई है। इन दुकानों के अलावा कपड़े, जूते, मोबाइल, टीवी और फ्रीज आदि की खरीदारी को लेकर भी काफी भीड़ दुकानों पर लगी रही। गंज की अनाज मंडी में भी बुधवार को काफी रौनक रही। शिमला व्यापार मंडल अध्यक्ष हरजीत मंगा ने कहा कि इस बार दिवाली पर कारोबार अच्छा रहा है। कपड़ा, बर्तन, गहने से लेकर हर तरह का सामान रखने वाले कारोबारियों को मुनाफा होने लगा है। उम्मीद है बाजार में ऐसे ही तेजी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाइनीज सामान को टक्कर दे रहा देसी बाजार
दिवाली पर शहर के बाजारों में लोगों ने देसी सजावटी सामान की जमकर खरीदारी की है। इस साल चाइनीज सजावटी सामान और लाइटों की सप्लाई कम होने और इनके रेट ज्यादा होने से इनकी उम्मीद से कम बिक्री हुई है। लोगों ने मिट्टी से बने दीयों, फैंसी दीयों, मूर्तियों, फैंसी मोमबत्तियों आदि की जमकर खरीदारी की है। इनके रेट भी लगभग पिछले साल के बराबर ही है। देसी सजावटी सामान की भी इस बार खूब मांग रही। बाजार में इनकी दुकानें इस बार काफी ज्यादा रही। मिट्टी की मूर्तियां और सजावटी सामान बेच रहे लोअर बाजार के कारोबारी सुरेश कुमार ने बताया कि इस बार लोग देसी चीजों की ज्यादा मांग कर रहे हैं।
फूल बेचने पहुंचे ग्रामीण, मिले चोखे दाम
शहर के साथ लगते शोघी, आनंदपुर, तारादेवी, बड़ागांव आदि गांवों के लोग बुधवार को फूलों के हार बनाकर इसे बेचने के लिए लोअर बाजार पहुंचे। इन्हें इस बार अपनी मेहनत के चोखे दाम मिले हैं। गेंदे और दूसरे किस्म के फूल 50 रुपये से लेकर 100 रुपये प्रति हार तक बिके। लोअर बाजार में नाज चौक, पंसारी चौक और बस स्टैंड के पास ग्रामीण फूलों के हार बेचते रहे। कई लोगों के हार दोपहर तक बिक गए।

फर्नीचर बाजार में भी तेजी
दिवाली पर फर्नीचर की दुकानों पर भी खासी भीड़ देखने को मिली। ओल्ड बस स्टैंड के पास पंचायत भवन में लोगों ने फर्नीचर की काफी खरीदारी की। शहर के बाकी फर्नीचर शोरूम में भी बेड बॉक्स, सोफा सेट और मंदिर आदि की काफी मांग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed