{"_id":"58feda3d4f1c1b9928c0cad2","slug":"bullet-proof-cars-from-punjab-for-pm-narendra-modi-convoy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के काफिले के लिए यहां से मंगाई बुलेटप्रूफ गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के काफिले के लिए यहां से मंगाई बुलेटप्रूफ गाड़ियां
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 25 Apr 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली को लेकर एसपीजी ने रिज मैदान पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जुब्बल हट्टी और अनाडेल में प्रशासन के साथ मिलकर रूट तय किए गए। एसपीजी की ओर से आईजी रैंक के अफसर टीम के साथ शिमला आए हैं। एसपीजी के दिशा निर्देश पर प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में जुट गया है।
विज्ञापन
इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों के साथ भी एसपीजी की बात हुई जिसमें सीटिंग प्लान से लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं, प्रधानमंत्री के दौरे के लिए पंजाब से दो बुलेटप्रूफ गाड़ियां भी मंगाई जा रही है। इसके अलावा दो जैमर भी प्रधानमंत्री के काफिले की सुरक्षा में तैनात होंगे।
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के एयरपोर्ट के कार्यक्रम के अलावा अनाडेल से लेकर रिज मैदान स्थित रैली स्थल तक चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती के लिए शिमला के अलावा अन्य जिलों से भी पुलिस फोर्स को मंगवा रही है। वहीं इसके अलावा बटालियनों से भी जवानों को बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्र ने बताया कि रैली स्थल के आसपास हिमाचल पुलिस के विशेष सुरक्षा दस्ते को भी तैनात रखा जाएगा। इसके अलावा अभी से ही रैली स्थल को पांच सेक्टर में बांटकर एसपी रैंक के अधिकारी को प्रभारी बनाया गया है। इन सेक्टरों के आगे सब सेक्टर बनाए गए हैं।