फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BSNL will provide facebook access on landline phones in shimla.

...तो अब लैंडलाइन फोन पर चलेगी फेसबुक

Mon, 20 Oct 2014 10:44 AM IST
Updated Mon, 20 Oct 2014 10:44 AM IST
विज्ञापन
BSNL will provide facebook access on landline phones in shimla.

राजधानी शिमला के बीएसएनएल उपभोक्ता अब लैंड लाइन फोन पर भी फेसबुक और व्हट्सअप का इस्तेमाल कर सकेंगे। अगले महीने शिमला शहर की संजौली और छोटा शिमला एक्सचेंज के 6200 नंबर एनजीएन (नेकस्ट जनरेशन नेटवर्क) से जुड़ जाएंगे। एनजीएन नेटवर्क के जरिये लैंड लाइन फोन की क्षमता बढ़ने पर उपभोक्ता सोशल नेटवर्क के अलावा मल्टी मीडिया वीडियो कांफ्रेंसिंग और वन बिजनेस नंबर जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

विज्ञापन


युवाओं को साथ जोड़ने और उपभोक्ताओं को विश्वस्तरीय तकनीक की सुविधा देने के लिए बीएसएनएल ने अपने नेटवर्क का कायाकल्प करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में राजधानी शिमला को एनजीएन नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। इस तकनीक से जहां इंटरनेट की स्पीड वर्ल्ड क्लास होने वाली है, वहीं आईपी टीवी यानी कि इंटरनेट प्रोटोकॉल टीवी की क्वालिटी में जबरदस्त सुधार होगा।
विज्ञापन


उपभोक्ता सिर्फ फोन की मदद से इस तकनीक के जरिये टच स्क्रीन डायलिंग और मेसेज सुविधा का भी लाभ उठा सकेंगे। इसके अतिरिक्त उपभोक्ताओं को मोबाइल और लैंड लाइन पर कॉल ट्रांसफर की सुविधा भी मिलेगी। बीएसएनएल जल्द ही शिमला में 4जी सुविधा देने की भी तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने बाद मिलेगी सुविधा: सिंह

BSNL will provide facebook access on landline phones in shimla.

राजधानी की छोटा शिमला और संजौली एक्सचेंज एक महीने में एनजीएन तकनीक से लैस हो जाएगी। इससे लैंड लाइन उपभोक्ता मल्टी मीडिया वीडियो कांफ्रेंसिंग, सोशल नेटवर्क और वन बिजनेस नंबर जैसी विश्वस्तरीय सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
-एमसी सिंह महाप्रबंधक, बीएसएनएल

उपभोक्ताओं को फोन पर मिलेगी जानकारी
नेकस्ट जनरेशन नेटवर्क चालू होने के बाद बीएसएनएल उपभोक्ताओं को फोन कर सुविधाओं की जानकारी देगा। उपभोक्ता सिप फोन (स्क्रीन) के जरिये सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed