{"_id":"824331c8ec7c65ae2bc811f4d87b610b","slug":"bsnl-will-give-full-talktime-on-new-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल उपभोक्ताओं को न्यू ईयर पर तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल उपभोक्ताओं को न्यू ईयर पर तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 24 Dec 2014 02:41 PM IST
विज्ञापन
क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर बीएसएनएल ने उपभोक्ताओं के लिए टॉप अप पर विशेष छूट जारी रखी है। 10 दिन की सीमित अवधि वाले प्लान में 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक 50 से 99 रुपये के सभी टॉपअप पर उपभोक्ताओं को फुल टॉक टाइम दिया जाएगा।
विज्ञापन
90 दिन के प्लान में 150, 250 और 550 के टॉपअप पर फुल टॉक टाइम मिलेगा। 1000 से 4999 के टॉपअप पर 10 फीसदी अतिरिक्त टॉक टाइम दिया जाएगा।
वहीं, 5000 से अधिक के टॉपअप पर 20 फीसदी अधिक टॉक टाइम दिया जाएगा। बीएसएनएल प्रंबंधन का कहना है कि लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के प्रयास किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि हिमाचल में बीएसएनएल के 15 लाख से अधिक उपभोक्ता है।
विज्ञापन