फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bsnl started 3g service in education institute in himachal.

अब आ गया बीएसएनएल का सरपट दौड़ने वाला इंटरनेट

Tue, 10 Feb 2015 05:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन Updated Tue, 10 Feb 2015 05:43 PM IST
विज्ञापन
bsnl started 3g service in education institute in himachal.

निजी शिक्षण संस्थानों में अब बीएसएनएल की थ्रीजी ब्राडबैंड सेवा दौड़ेगी। इससे संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र लाभान्वित होंगे। युवा उपभोक्ताओं को बेहतर इंटरनेट सेवा से वीडियो कॉलिंग और तेज गति से दौड़ने वाले इंटरनेट की सुविधा मिल सकेगी।

विज्ञापन


निगम ने इसके लिए खास व्यवस्था शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि महाप्रबंधक दूर संचार जिला सोलन गुरबक्श सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि मोबाइल नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की आधुनिक सेवाओं को अधिक बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


इस दायरे में एलआर कॉलेज, शूलिनी विवि, ओच्छघाट, बेस कोरपोरेशन, डेंटल कॉलेज टटूल, केटीएस सहित सभी पब्लिक स्कूल आएंगे। इन क्षेत्रों में 14 एमपीबीएस की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपके लिए आकर्षक ऑफर

bsnl started 3g service in education institute in himachal.

प्रीपेड के साथ साथ पोस्ट पेड के लिए भी बीएसएनएल नए प्लानों को लागू कर रहा है। इसमें प्रीपेड में 2 दिन वैधता के साथ 90 एमबी 3जी डाटा उपभोक्‍ताओं को दिया जा रहा है।

इसके तहत उपभोक्ताओं को कम कीमत पर बेहतर लाभ देकर आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। अन्य प्लॉन की बात करें तो 98 रुपए में 19 दिनों की वैधता वाले पैकेज में 650 एमबी जबकि 155 में 28 दिनों की वैधता और एक जीबी, 251 में दो जीबी और 30 दिनों की वैधता जैसे आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं।

बीएसएनएल द्वारा दिए जा रहे इन आकर्षक ऑफरों से हर समय फेसबुक, व्हट्सएप और सोशल मीडिया पर रहने वाला युवा वर्ग खासा खुश है।

इन क्षेत्रों पर अधिक फोकस

bsnl started 3g service in education institute in himachal.

निगम का मकसद अब प्रदेश के निजी शिक्षण संस्थानों और कॉलेजों को फोकस करना है। सोलन जिला की बात करें तो यहां पर
बद्दी, क्यारीघाट, परवाणू, नालागढ़, कसौली, नौणी, ओच्छघाट, टटूल, व जिला सिरमौर के राजगढ़, पांवटा साहिब व बड़ूसाहिब पर फोकस किया गया है। मोबाइल सेवाओं को ओर भी बेहतर बनाया जा रहा है। यहां काफी संख्या में विद्यार्थी रह रहे हैं।

वर्तमान में यहां सरपट दौड़ रहा ब्राडबैंड
भारत संचार निगम लिमिटेड ने सोलन व सिरमौर में इंटरनैट 3जी सेवा का विस्तार किया है। निगम की ओर से दो जिलों में उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए नए मोबाइल टावरों का विस्तार किया गया है। जिसमें क्षेत्र के दूर दराज में भी नेटवर्क  बेहतर करने के लिए यह टावरों को शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed