फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BSNL's internet protocol television service started in Himachal, 1000 TV channels will be able to watch withou

BSNL IPTV: हिमाचल में बीएसएनएल की इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन सेवा शुरू, देख सकेंगे 1000 टीवी चैनल्स

Mon, 15 May 2023 10:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 May 2023 10:46 PM IST
सार

बीएसएनएल के ग्राहकों को अब टीवी और ब्रॉडबैंड के लिए अलग-अलग कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी। आईपीटीवी सेवा के माध्यम से लोग बिना सेट-टॉप बॉक्स के टीवी चैनल देख सकेंगे। 

विज्ञापन
BSNL's internet protocol television service started in Himachal, 1000 TV channels will be able to watch withou
बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार पुरवार ने प्रतिनिधियों को भी पुरस्कृत किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत संचार निगम लिमिटेड ने हिमाचल में आईपीटीवी (इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन) सर्विस की शुरुआत कर दी है। फाइबर ब्रॉडबैंड ग्राहकों को आईपीटीवी की सुविधा मिलेगी। बीएसएनएल के ग्राहकों को अब टीवी और ब्रॉडबैंड के लिए अलग-अलग कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी। आईपीटीवी सेवा के माध्यम से लोग बिना सेट-टॉप बॉक्स के टीवी चैनल देख सकेंगे। बीएसएनएल के नए और पुराने सभी उपभोक्ता इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। हिमाचल में बीएसएनएल ब्रॉडबैंड के 50,000 से अधिक उपभोक्ता हैं। सोमवार को शिमला के होटल पीटरहाॅफ में आयोजित भारत फाइबर चैंपियनशिप लीग कार्यक्रम के दौरान बीएसएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार पुरवार और निदेशक सीएफए विवेक बंजाल ने औपचारिक रूप से इस सेवा का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा के बावजूद बीएसएनएल उचित मूल्य पर अपने ग्राहकों को ओटीटी सेवाएं उपलब्ध करवाने की ओर अग्रसर है।

विज्ञापन


बीएसएनएल अपने विशाल नेटवर्क के जरिये हर घर तक किफायती ओटीटी मनोरंजन लाने के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम के दौरान माय बीएसएनएल मोबाइल एप के उन्नत संस्करण की भी घोषणा की गई। कार्यक्रम के दौरान इस साल जनवरी, फरवरी और मार्च माह में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिनिधियों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक जेएस सहोता, शिमला मंडल के महाप्रबंधक अरविंद शर्मा, देश के अन्य राज्यों के बीएसएनएल अधिकारियों सहित सौ से अधिक चैनल पार्टनर मौजूद रहे।
विज्ञापन


1300 टावर होंगे अपग्रेड, 650 नए लगेंगे
सेवाओं में सुधार और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए बीएसएनएल प्रदेश में 1300 मोबाइल टावरों को 4जी में अपग्रेड करेगा। प्रदेश में 650 नए टावर भी लगाए जाएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार से भी मदद ली जाएगी। भारत फाइबर चैंपियनशिप लीग कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी गई। इसके अलावा प्रदेश में फाइबर नेटवर्क को भी और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed