फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BSNL launches 3 plans priced between Rs 334 and Rs 395

BSNL का ‘नहले पे दहला’ 'दिल खोल के बोल' तीन नए प्लान

Sun, 23 Apr 2017 04:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 23 Apr 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
BSNL launches 3 plans priced between Rs 334 and Rs 395

अब निजी क्षेत्र की संचार कंपनियों को बीएसएनएल का नहले पे दहला, दिल खोल के बोल और ट्रिपल एस प्लान टक्कर देंगे। बाजार में बढ़ रही प्रतिस्पर्धा में बीएसएनएल ने तीन नए प्लान बाजार में उतारे हैं। इससे न केवल उपभोक्ताओं को असीमित कॉल का लाभ मिलेगा, जबकि प्रतिदिन फ्री डाटा भी उपभोक्ताओं को बीएसएनएल देगा। 

विज्ञापन


बीएसएनएल के ‘दिल खोल के बोल’ प्लान के तहत 349 रुपये में लोकल और एसटीडी पर असीमित कॉल सहित 28 दिन के लिए 2जीबी प्रतिदिन डाटा का लाभ भी मिलेगा। वहीं ट्रिपल एस-334 प्लान के तहत उपभोक्ता 334 रुपये में 90 दिनों के लिए 3जीबी प्रतिदिन असीमित डाटा का लाभ ले सकेंगे।

विज्ञापन

349 रुपये में फ्री कॉल, प्रतिदिन 2जीबी मिलेगा डाटा

BSNL launches 3 plans priced between Rs 334 and Rs 395

बीएसएनएल के 394 रुपये के ‘नहले पे दहला’ प्लान में उपभोक्ताओं को 71 दिनों के लिए बीएसएनएल नेटवर्क पर 3000 और अन्य नेटवर्क पर 1800 मिनट का निशुल्क टॉकटाइम के साथ 2जीबी प्रतिदिन असीमित डाटा भी मिलेगा। इसके अलावा ‘देयर इज नथिंग बेटर देन दिस’ एसटीवी-339 में डाटा सीमा 2 जीबी से बढ़ाकर 3 जीबी प्रतिदिन कर दी गई है। 

उधर, बीएसएनएल के महाप्रबंधक धर्मशाला मंडल सुनील कुमार ने बताया कि तीन नए प्लान के माध्यम से उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने का बीएसएनएल प्रयास कर रहा है। उपभोक्ता निकटतम ग्राहक सेवा केंद्र या बीएसएनएल के किसी भी रिटेलर से संपर्क करके इन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed