फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Brothers killed in Coal gas at Baddi.

कमरे में जला रखी थी अंगीठी, गैस लगने से सगे भाइयों की मौत

Mon, 16 Jan 2017 04:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन/बद्दी
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन/बद्दी Updated Mon, 16 Jan 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
Brothers killed in Coal gas at Baddi.

हिमाचल में कड़ाके की ठंड के बीच दो और लोगों की मौत हो गई। कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे दो भाइयों की गैस लगने से मौत हो गई है। यह मामला हिमाचल के बीबीएन का है। यहां ठंड के कारण बंद कमरे में अंगीठी सेकते गैस लगने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार खरुणी में सुबह 9.18 पर दर्शन सिंह सैणी ने टेलीफोन से थाना पर सूचना दी कि राम सिंह की पाइप की फैक्टरी में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि अंदर लेबर की रिहायश के लिए कमरे बने हैं। सुबह कमरा खुला हुआ था।
विज्ञापन


अंदर की कुंडी टूटी हुई थी। कमरा के अंदर लोहा का तसला था। जिसमें काफी मात्रा में राख, कोयला और लकड़ी आदि थी। तसला अभी भी सुलग रहा था। कमरे के अंदर दो भाइयों के शव पड़े हुए थे। जिनकी शरीर झुलसे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी शिनाख्त सुशील कुमार दास और सुधीर कुमार दास पुत्र लाल चंद दास निवासी गांव भरैता तहसील कल्याणपुर जिला समस्तीपुर बिहार के रूप में हुई। पुलिस ने जांच में पाया कि मौत गैस के कारण हुई है। गैस के चलते वह बेहोश हो गए और झुलस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed