फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Brother fired at his two sisters and niece in Kinnaur

Himachal: भाई ने अपनी दो बहन और भतीजी पर की फायरिंग, तीनों की हालत गंभीर; आरोपी और उसकी पत्नी गिरफ्तार

Fri, 12 Apr 2024 09:09 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: श्याम जी. Updated Fri, 12 Apr 2024 09:09 PM IST
सार

किन्नौर जिले में एक भाई ने अपनी दो बहनों और एक भतीजी पर गोलियां दाग दीं, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

विज्ञापन
Brother fired at his two sisters and niece in Kinnaur
स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदर्श चुनाव आचार संहिता में पूर्वणी गांव में शुक्रवार को गोलीकांड का एक मामला सामने आया है। यहां एक भाई ने अपनी दो बहनों और एक भतीजी पर गोलियां दाग दीं, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


घटना के बाद एसपी किन्नौर सृष्टि पांडेय पूर्वणी गांव पहुंची और मामले में सलिप्त दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पूर्वणी गांव के राजचंदर उर्फ बॉम्बे बाबू (62) ने अपनी दो बहनों भारती देवी नेगी (60), कृष्ण लीला (64) और भतीजी स्वीटी (27), निवासी पूर्वणी पर डबल बैरल (दोनाली) बंदूक से तीनों पर करीब सात बार फायरिंग की, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन


तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें उपचार के लिए रिकांगपिओ अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने आरोपी राजचंदर और उसकी पत्नी चंद्रभगति नेगी गिरफ्तार किया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed