फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Brothel Racket Busted In Shimla Himachal Pradesh Two Girls Rescued One Accused Arrested

शिमला: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो युवतियां की रेस्क्यू, दलाल गिरफ्तार

Fri, 13 Sep 2019 06:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 13 Sep 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
Brothel Racket Busted In Shimla Himachal Pradesh Two Girls Rescued One Accused Arrested
सांकेतिक तस्वीर

राजधानी शिमला में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक दलाल को भी गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान वीरेंद्र कुमार निवासी मोहाली के रूप में हुई है। आरोपी के चंगुल से दो युवतियों को रेस्क्यू किया गया है। इनकी आयु 22 से 25 साल के बीच है।

विज्ञापन


दोनों चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। पुलिस के मुताबिक एक रात का सौदा करीब 12 हजार रुपये में होता था। ग्राहकों तक लड़कियों को पहुंचाने का काम दलाल करता था। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि देह व्यापार को ऑनलाइन संचालित किया जाता था। ढली पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि देह व्यापार के लिए चंडीगढ़ से शिमला के लिए लड़कियों की सप्लाई की जा रही है। पुलिस ने गिरोह को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। देर रात को पुलिस ने गिरोह को एक गाड़ी से मशोबरा में पकड़ा। पुलिस ने एक दलाल को गिरफ्तार किया, जबकि दो लड़कियों को रेस्क्यू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि देह व्यापार के लिए दो लड़कियों का सौदा 24 हजार में तय हुआ था। यह लड़कियां चंडीगढ़ से लाई गई थीं। इधर, डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि देह व्यापार के मामले में पुलिस ने दो लड़कियों को रेस्क्यू किया है। आरोपी वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा है। 

ऐसे होता था देह व्यापार का सौदा
देह व्यापार का सौदा सोशल मीडिया के जरिये ऑनलाइन होता था। पुलिस को सूचना मिली थी कि जीरकपुर का एक शख्स शिमला में वेश्यावृति के लिए लड़कियां मुहैया करवाता है। पुलिस ने इसका पर्दाफाश करने की योजना बनाई और नकली ग्राहक बन व्हाट्सएप एवं वॉयस कॉल से आरोपी से संपर्क किया। एक रात के लिए 12 हजार रुपये में प्रति लड़की सौदा तय हुआ।

एक हजार रुपये नेट बैंकिंग और दो हजार रुपये कैश लेने के बाद सेक्स रैकेट का सरगना पंजाब नंबर की गाड़ी में दोनों लड़कियों को लेकर आया तो उसे पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने पंजाब नंबर के वाहन को भी कब्जे में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed