फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   brothel Racket busted in Nadaun himachal, Six including female kingpin, this is how police caught the case

Himachal News: देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सरगना सहित दो गिरफ्तार, पुलिस से ऐसे पकड़ा रैकेट

Wed, 31 May 2023 07:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन(हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन(हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 31 May 2023 07:05 PM IST
सार

 नादौन में एक निजी होटल में हमीरपुर पुलिस की विशेष टीम ने देह व्यापार रैकेट से जुड़ी एक महिला और होटल के मालिक को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
brothel Racket  busted in Nadaun himachal, Six including female kingpin, this is how police caught the case
देह व्यापार का पर्दाफाश(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना नादौन के तहत नादौन में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। नादौन में एक निजी होटल में हमीरपुर पुलिस की विशेष टीम ने देह व्यापार रैकेट से जुड़ी एक महिला और होटल के मालिक को गिरफ्तार किया है। कांगड़ा के भड़ोली निवासी यह महिला 20 वर्षों से जिस्मफरोशी के धंधे में जुटी थी। हमीरपुर पुलिस की विशेष टीम ने दलाल महिला के कब्जे से पंजाब की तीन लड़कियों को रेस्क्यू भी किया है। दलाल सरला देवी कुछ समय से हमीरपुर पुलिस के निशाने पर थी। महिला को रंगे हाथों पकड़ने के लिए हमीरपुर पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस टीम के सदस्यों ने बेहद गोपनीय तरीके से दलाल महिला से जुड़े लोगों से संपर्क साधा और ग्राहक बन कर मंगलवार देर रात को निजी होटल नादौन में पहुंचे। टीम के दो पुलिस जवान ग्राहक बनकर महिला के पास पहुंचे। महिला ने दोनों पुलिसकर्मियों को लड़कियों के फोटो दिखाए थे। इसके बाद महिला को रुपये दिए गए, तब उसने होटल के अंदर एक कमरे में जाने के लिए पुलिसकर्मियों को कहा। जहां पर पहले से ही लड़कियां मौजूद थीं। मौके पर कार्रवाई कर पुलिस टीम ने होटल के मालिक और सरला देवी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


होटल से पंजाब निवासी तीन लड़कियों को रेस्क्यू भी किया गया है। आरोपियों को हमीरपुर पुलिस की टीम जल्द ही अदालत में पेश करेगी। हमीरपुर पुलिस को मामले में इनपुट मिलने के बाद इंस्पेक्टर हरीश गुलेरिया की अगुवाई में टीम गठित की गई थी। इस टीम में एएसआई राजकुमार, कांस्टेबल लखन, ललित, राजेश, आशीष और कुलदीप शामिल थे। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि मामले में एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी महिला सरला देवी और होटल मालिक को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed