फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BRO deployed machinery for Rohtang restoration

रोहतांग बहाली को राजी हुआ बीआरओ, मशीनरी की तैनात

Wed, 21 Nov 2018 06:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग लाहौल-स्पीति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग लाहौल-स्पीति Updated Wed, 21 Nov 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
BRO deployed machinery for Rohtang restoration

बर्फबारी के बाद से कटे रोहतांग दर्रे को बहाल करने के लिए बीआरओ ने आखिरकार काम शुरू करने का एलान कर दिया है। 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे से बर्फ हटाने को बीआरओ ने मशीनरी तैनात कर दी है।

विज्ञापन


इससे पूर्व बीआरओ ने 15 नवंबर के बाद बर्फ हटाने के काम से साफ इनकार कर दिया था। बर्फ में फंसे लोग जान का जोखिम उठाकर बिना अनुमति के रोहतांग टनल में घुस आए थे। चौतरफा दबाव के बाद मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बीआरओ के मुख्य अभियंता से संपर्क कर मार्ग बहाली पर जोर दिया, जिसके बाद फील्ड स्टाफ को रोहतांग बहाली के आदेश जारी हो गए। नवंबर में बर्फबारी से रोहतांग दर्रा बंद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

चंदा एकत्रित कर मार्ग बहाली की तैयारी शुरू की

BRO deployed machinery for Rohtang restoration

बीआरओ ने 15 नवंबर से रोहतांग दर्रा बंद करने के शेड्यूल का हवाला देकर बर्फ हटाने से मना कर दिया था। वहीं, लोगों ने अपने स्तर पर चंदा एकत्रित कर मार्ग बहाली की तैयारी शुरू कर दी थी। सैकड़ों की तादाद में लोग बिना अनुमति के रोहतांग टनल में घुस आए थे।

डीसी लाहौल स्पीति अश्वनी कुमार चौधरी ने बताया कि सीमा सड़क संगठन ने बुधवार से रोहतांग बहाली के लिए मशीनरी तैनात कर बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है।

उम्मीद है कि आगामी 2 दिनों के भीतर रोहतांग दर्रा ट्रैफिक के लिए खुल जाएगा। इधर, जिप सदस्य तंजिन करपा के नेतृत्व में करीब 35 स्थानीय युवकों की टीम ने बुधवार को ग्रांफू से ऊपर बाइपास के आसपास बेलचों की मदद से बर्फ हटाया।

उधर, कृषि, आईटी एवं जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने बताया कि बुधवार को उनके आग्रह पर सीएम ने बीआरओ दीपक प्रोजेक्ट के मुख्य अभियंता को रोहतांग बहाल करने को लेकर बातचीत की। 

टनल से आपात स्थिति में ही आवाजाही

BRO deployed machinery for Rohtang restoration

जिस पर मुख्य अभियंता ने बीआरओ के 38 टास्क फोर्स को रोहतांग बहाली के कार्य शुरू करने का आदेश दिए। आदेश के बाद रोहतांग बहाली के लिए बीआरओ ने बुधवार को ही बर्फ हटाने के लिए अपनी मशीनों को तैनात कर दिया है।

बीते दिनों टनल में बिना अनुमति के घुसने की घटना के बाद रोहतांग टनल प्रबंधन ने आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। अब मरीजों और आपात स्थिति में ही आने जाने की अनुमति दी जाएगी।

डीसी अश्वनी कुमार चौधरी ने भी आम लोगों को रोहतांग टनल से आवाजाही न करने की हिदायत जारी की है। कहा कि इससे रोहतांग टनल का निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed