फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BRO complete road contruction at india china border.

चीन सीमा पर बीआरओ को मिली बड़ी कामयाबी

Tue, 25 Nov 2014 03:25 PM IST
Updated Tue, 25 Nov 2014 03:25 PM IST
विज्ञापन
BRO complete road contruction at india china border.

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने चीन तिब्बत सीमा तक क्लास-9 की तीन सड़कें पहुंचाने में सफलता हासिल कर ली है। इन सड़कों के बनने से भारत और चीन की सीमा आमने-सामने नजर आएगी। एक साल के भीतर बीआरओ की इस कामयाबी से भारतीय सेना को और मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन


छुपन से छिपकला, कौरिक से पौंग और कौरिक से लैप्चा, इन तीनों सड़कों से चीन की पोस्ट नजर आती है। इनके निर्माण से अब सीमा तक सेना की रसद पहुंचाने में कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन


बीआरओ से मिली जानकारी के मुताबिक सीमा तक पहले कम चौड़ाई का और तंग सड़कें थी। सड़कें ऊबड़-खाबड़ होने से वाहनों को सीमा तक ले जाने में दिक्कतें पेश आती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल से शुरू हुआ था काम

BRO complete road contruction at india china border.

पिछले साल से बीआरओ इन सड़कों को दुरुस्त करने में लगा हुआ था। सेना को सीमा तक जाने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए बीआरओ ने इन सड़कों पर विशेष ध्यान दिया। शिमला से अधिकारियों की टीम भी समय समय पर बार्डर रोड का मुआयना करती रही है।

हालांकि पहले बीआरओ बार्डर के लिए डबल लेन बनाने पर विचार कर रहा है, लेकिन सीमा से सटे इलाके में ज्यादा भीड़ नहीं है। इसलिए जाम का झंझट नहीं है। अभी सीमा तक क्लास -9 सड़कें ही पहुंचाई गई हैं।

बीआरओ के चीफ इंजीनियर ब्रिगेडियर एसके कटारिया का कहना है कि तीन सड़कें सीमा तक पहुंचाई गईं हैं। ये सड़कें चौड़ी हैं। सेना के वाहन आराम से पार कर सकेंगे। इन सड़कों के बनने से सीमा के रिहायशी लोगों को फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed