फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   British woman gets record of mother born in Shimla 106 years ago

शिमला घूमने आई ब्रिटिश महिला को मिला नायाब तोहफा

Mon, 24 Feb 2020 05:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 24 Feb 2020 05:19 AM IST
विज्ञापन
British woman gets record of mother born in Shimla 106 years ago
मां का जन्म प्रमाणपत्र लेतीं जेलियन - फोटो : अमर उजाला

पति के साथ भारत घूमने आई इंग्लैंड के साउथेम्पटन शहर की महिला जेलियन को शिमला में नायाब तोहफा मिला। यह तोहफा उनकी मां की यादों से जुड़ा था, जो सालों से नगर निगम के रिकॉर्ड में दर्ज था। जेलियन ने कहा, मां अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वह उनके जन्म प्रमाण पत्र को फ्रेम बनाकर रखेंगी।

विज्ञापन


जेलियन की मां पीएम स्वॉयर का जन्म 106 साल पहले अंग्रेजी शासनकाल के दौरान शिमला में हुआ था। नगर निगम अधिकारियों को जेलियन ने बताया कि उनकी मां और नाना कई साल शिमला में रहे थे। जेलियन की बेटी दिल्ली में रहती है। पिछले हफ्ते जेलियन पति के साथ भारत आईं। दिल्ली में बेटी के साथ कुछ दिन बिताने के बाद शिमला आने का प्लान बनाया।

विज्ञापन

सोचा था कि मां से जुड़ी कुछ यादें शिमला में मिलेंगी। वह शिमला में शनिवार दोपहर निगम कार्यालय पहुंच गईं। यहां संयुक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज और निगम स्वास्थ्य अधिकारी से पूछा कि उनकी मां शिमला में पैदा हुई थीं, क्या उनके जन्म का कोई रिकॉर्ड मिल सकता है। स्वास्थ्य शाखा से जन्म का रिकॉर्ड मिल गया। हाथ से लिखा रिकॉर्ड देखकर ब्रिटिश दंपती हैरान रह गया। 

रिकॉर्ड के अनुसार 22 सितंबर 1914 को जेलियन की मां का शिमला में जन्म हुआ था। जेलियन के नाना शिमला में कैप्टन थे। जेलियन के पास शहर के एक भवन का नाम भी था, जहां उसकी मां रहती थी। जेलियन को अपनी मां का पुराना घर तो नहीं मिला, लेकिन याद के तौर पर जन्म प्रमाण पत्र जरूर मिल गया। नगर निगम के पास साल 1870 से लेकर जन्म और मृत्यु का रिकॉर्ड मौजूद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed