फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Brigadier Kushal chand won the battle of Kargil but lost politics

मंडी: कारगिल युद्ध में जीते पर सियासत की बाजी हार गए ब्रिगेडियर कुशाल

Tue, 02 Nov 2021 08:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Nov 2021 08:07 PM IST
सार

जनमत को स्वीकार करते हुए मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर ने प्रतिभा सिंह को चुनाव जीतने के लिए बधाई दी और क्षेत्र के लिए बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई।

विज्ञापन
Brigadier Kushal chand won the battle of Kargil but lost politics
मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कुशाल चंद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कारगिल युद्ध में अपने पराक्रम के झंडे गाड़ने वाले भाजपा के प्रत्याशी ब्रिगेडियर कुशाल चंद  ठाकुर आखिर सियासत की पहली पारी जीतने में कामयाब नहीं हो पाए। जनमत को स्वीकार करते हुए भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर ने प्रतिभा सिंह को चुनाव जीतने के लिए बधाई दी और क्षेत्र के लिए बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों, कार्यकर्ताओं, विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों का भी उनके लिए प्रचार करने के लिए आभार जताया। हालांकि ब्रिगेडियर को  मंडी संसदीय क्षेत्र में सिर्फ आठ विस क्षेत्रों में ही लीड मिली। 9 में हार का मुंह देखना पड़ा है। ऐसे में भाजपा का सैनिक कार्ड भी कोई कमाल नहीं दिखा पाया है। महंगाई भाजपा पर भारी पड़ी और मंडी सीट पर 7490 वोटों से बिग्रेडियर को शिकस्त का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


गृह बूथ में चार वोटों से आगे रहे भाजपा प्रत्याशी
 चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक बयान को लेकर कौल सिंह ठाकुर और भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर कुुशाल चंद चरचा में रहे। कौल सिंह ने भाजपा प्रत्याशी को चुनौती दी थी कि वह अपने होम बूथ नगवाईं से भी लीड नहीं ले पाएंगे। ऐसा हुआ तो कौल राजनीति से संन्यास ले लेंगे। भाजपा प्रत्याशी के गृह बूथ और पंचायत से चुनाव परिणाम आंकड़े चौंकाने वाले आए हैं। होम बूथ से भाजपा प्रत्याशी को 269 मत मिले, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को 265 मत प्राप्त हुए। चार वोट नोटा में पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed