{"_id":"5c7cfc2ebdec22739f75886d","slug":"bridge-collapsed-due-avalanche-in-lahaul-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल में हिमखंड गिरने से 28 लाख का पुल ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल में हिमखंड गिरने से 28 लाख का पुल ध्वस्त
Mon, 04 Mar 2019 04:27 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर(लाहौल-स्पीति)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर(लाहौल-स्पीति)
Published by: ashok chauhan
Updated Mon, 04 Mar 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाहौल घाटी के दुर्गम क्षेत्र मयाड़ में भारी बर्फबारी के चलते हिमखंड गिरने के कारण लोनिवि का एक और पुल ध्वस्त हो गया है। स्थानीय ब्लॉक समिति सदस्य कांता देवी ने लोनिवि को करपट गांव के समीप वामतट पर नाले में बने पुल के ध्वस्त होने की सूचना दी।
विज्ञापन
इससे लोक निर्माण विभाग को 28 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस सर्दी के मौसम में लोनिवि के दो पुल ध्वस्त हुए हैं। इससे पहले चोखंग गांव के समीप 25 लाख रुपये की लागत से बना पुल भी हिमखंड से ध्वस्त हुआ था।
विज्ञापन
वामतट पर ध्वस्त हुए पुल पर करपट, चांगुट, उड़गोस, अप्पर, मिडल और लोअर छालिंग शुक्टो और खंजर गांव के लोग आवाजाही करते हैं। गर्मियों के दिनों में निगम की बसें व अन्य वाहन इसी पुल से होकर गुजरते हैं।
विज्ञापन
मई और जून माह में बर्फ पिघलने की रफ्तार तेज हो जाने से लोगों को नाला आर-पार करने में मुश्किलें आ सकती हैं। भारी बर्फबारी के चलते मयाड़ घाटी का संपर्क उपमंडल उदयपुर से काफी लंबे समय से कट गया है। लोनिवि चिनाव मंडल उदयपुर के सहायक अभियंता अनूप शर्मा ने पुल ध्वस्त होने की पुष्टि की है।