{"_id":"5905774d4f1c1bd73a440edc","slug":"bride-groom-injured-in-accident-at-dehra-kangra-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"OMG! शादी के बाद सीधे अस्पताल पहुंच गए दूल्हा-दुल्हन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
OMG! शादी के बाद सीधे अस्पताल पहुंच गए दूल्हा-दुल्हन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
Updated Sun, 30 Apr 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडप में सात फेरे लेने के बाद ढेर सारी खुशियां समेटे अपने घर आ रहे दूल्हा दुल्हन की कार देहरा के सुनेहत में हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत तीन लोग घायल हो गए। आननफानन में पीछे चल रहे बाराती घायल दूल्हा दुल्हन को तुरंत सिविल अस्पताल देहरा में ले गए।
विज्ञापन
यहां नवविवाहित जोड़े को भर्ती किया गया। हालांकि, इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि हिमाचल के जिला कांगड़ा के पास इच्छी गांव के अभिलाष ने होशियारपुर म्हालपुरा की सोनिया से एक साथ जीने मरने की कसमें खाते हुए सात फेरे लिए। दूल्हा सुबह दुल्हन को अपनी कार में घर इच्छी ला रहा था।
विज्ञापन
कार को दूल्हे का भाई मुनीश चला रहा था। गाड़ी होशियारपुर म्हालपुरा से देहरा के सुनेहत के पास सीमेंट से लदे ट्राले से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने ट्राला चालक रत्न चंद निवासी बरवाड़ा देहरा की शिकायत पर कार चालक मुनीश के खिलाफ लापरवाही से कार चला कर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी रेणु शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन