फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Breakfast to students in Jharmajri Primary School Solan Himachal Pradesh

सुविधा: हिमाचल के इस सरकारी स्कूल में पहले नाश्ता फिर होती है पढ़ाई

Thu, 16 Nov 2023 02:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर ओमपाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)
ओमपाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 16 Nov 2023 02:00 PM IST
सार

स्कूल में मिड डे मिल का भोजन दिन के समय तो मिलता ही है लेकिन कंपनी की ओर से विद्यार्थियों को सुबह के समय ब्रेकफास्ट मुहैया कराया जाता है।

विज्ञापन
Breakfast to students in Jharmajri Primary School Solan Himachal Pradesh
प्राथमिक स्कूल झाड़माजरी में नाश्ता करते बच्चे। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील तो दिया ही जाता है, लेकिन एक ऐसा सरकारी स्कूल भी है जिसमें छुट्टी वाले दिन भी पढ़ाई होती है और बच्चों को नाश्ता भी दिया जाता है। नाश्ते में पूरे हफ्ते का मैन्यू भी तय है। औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला का प्रदेश में सबसे ज्यादा विद्यार्थियों की संख्या वाले प्राथमिक स्कूल झाड़माजरी में निजी स्कूल की तर्ज पर सुविधाएं मिल रही हैं। यह पहला स्कूल है जहां पर बच्चों को प्रार्थना सभा के बाद नाश्ता दिया जाता है।

विज्ञापन


कंपनी की ओर से जहां पर बच्चों को हर रोज ब्रेकफास्ट की सुविधा दी जा रही है, वहीं तीन अध्यापक और तीन सफाई कर्मचारी भी तैनात किए हैं। कंपनी के इस प्रयास से इस स्कूल की पढ़ाई गुणवत्ता में अन्य स्कूल से अव्वल है। निपुण मेले में इस स्कूल के विद्यार्थी अन्य स्कूलों पर भारी पड़ते नजर आए। प्राथमिक स्कूल झाड़माजरी में 998 बच्चे हैं। पहली कक्षा में 118, दूसरी में 165, तीसरी में 211, चौथी में 226 और पांचवीं कक्षा में 278 बच्चे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मात्र पांच बच्चे हैं, शेष प्रवासियों के हैं। स्कूल में सरकार की ओर से मात्र एक अध्यापक तैनात है। अध्यापकों की कमी को देखते हुए कंपनी ने तीन अध्यापक दिए हैं। इन अध्यापकों को वेतन कंपनी ओर से मिलता है। स्कूल में मिड डे मिल का भोजन दिन के समय तो मिलता ही है लेकिन कंपनी की ओर से विद्यार्थियों को सुबह के समय ब्रेकफास्ट मुहैया कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को केले, मंगलवार को ब्रेड व जैम, बुधवार को परांठे, वीरवार को मिक्स वेज और चपाती, शुक्रवार को पोहा और शनिवार को सेब व अन्य फल बच्चों को नाश्ते के रूप में दिए जाते हैं। स्कूल की मुख्य अध्यापिका नीलम कुमारी ने बताया कि यह पहला स्कूल है जो अवकाश वाले दिन भी चलता है।


इस दिन पढ़ाई में कमजोर बच्चों को पढ़ाया जाता है जिससे वे अन्य बच्चों को बराबर पढ़ाई में चल सकें। कंपनी की ओर से सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। समय-समय पर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच भी होती है। जिन बच्चों के पास शिक्षण सामग्री नहीं होती, उसे भी स्कूल व निजी कंपनियों के सहयोग से मुहैया कराया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed