{"_id":"574724ef4f1c1bdb42690dfd","slug":"bread-sample-taken-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरकत में आई सरकार, सभी जिलों से ब्रेड और बंद के सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरकत में आई सरकार, सभी जिलों से ब्रेड और बंद के सैंपल लिए
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 27 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य सुरक्षा और विनियमन निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिलों से ब्रेड और बंद के सैंपल भरे गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रेड में मिलाए जाने वाले हानिकारक रासायनों का मामला सामने आने के बाद हिमाचल सरकार भी हरकत में आ गई है। वीरवार को स्वास्थ्य सुरक्षा और विनियमन निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिलों से ब्रेड और बंद के सैंपल भरे गए हैं।
विज्ञापन
सैंपल जांच के लिए कंडाघाट लैब में भेजे जाएंगे। 30 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट आएगी। सेंटर फार साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) के मुताबिक ब्रेड निर्माता आटे में पोटेशियम ब्रोमेट या पोटेशियम ऑयोडेट रासायन मिलाते हैं।
विज्ञापन
यह खतरनाक रासायन मानव सेहत पर प्रतिकूल असर डालते हैं। शोध के मुताबिक इन रासायनिक तत्वों से मानव में कैंसर होने और थॉयराइड का स्तर बिगड़ने की पूरी संभावना है। केंद्र सरकार ने सीएसई की रिपोर्ट आने के बाद जांच के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
इसी कड़ी में वीरवार को हिमाचल के सभी जिलों में विभिन्न कंपनियों की ब्रेड के सैंपल भरे गए। निदेशक स्वास्थ्य सुरक्षा और विनियमन कैप्टन राम कुमार ने बताया कि पूरे प्रदेश से ब्रेड के सैंपल भरे गए हैं। सैंपल एकत्र कर कंडाघाट लैब में भेजे जाएंगे। 30 दिनों के भीतर रिपोर्ट आएगी। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।