फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Boys running sex racket for drugs.

बड़ा खुलासा: ड्रग्स के लिए लड़कियां बनकर जिस्म का सौदा कर रहे युवक

Wed, 29 Jun 2016 02:34 PM IST
शशिभूषण पुरोहित/विवेक कुमार शर्मा /अमर उजाला, ऊना
शशिभूषण पुरोहित/विवेक कुमार शर्मा /अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 29 Jun 2016 02:34 PM IST
विज्ञापन
Boys running sex racket for drugs.

नशे की ललक ने कई लड़कों को भी देह व्यापार में उतार दिया है। वेश्यावृत्ति से इतर जिला में होमोसेक्सुअल का कारोबार फल फूल रहा है। देह व्यापार के इस अनैतिक कारोबार में कई नामी स्कूलों के छात्र भी फंस चुके हैं।

विज्ञापन


ये लड़कियों का रूप धारण कर एक धार्मिक स्थल के इर्द-गिर्द बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के सामने पेश हो रहे हैं। पुख्ता सूत्रों के मुताबिक वैसे तो देह व्यापार का धंधा रूटीन में जारी है, लेकिन सप्ताह के एक विशेष दिन भारी भीड़ के चलते समलैंगिक सक्रिय हो जाते हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कुछेक निजी और सरकारी स्कूलों के 15 से 17 साल तक के नाबालिग लड़के इस धंधे में झोंक दिए गए हैं और इसके पीछे चल रहा है ड्रग्स का काला कारोबार।

विज्ञापन
विज्ञापन

100 से 500 रुपए में हो रहा सौदा

Boys running sex racket for drugs.

बताया जाता है कि ड्रग की आपूर्ति के लिए यहां लड़के 100 से लेकर 500 रुपये और उससे अधिक रुपयों के लिए जिस्म का सौदा कर रहे हैं। इसमें कुछेक तो अपने स्तर पर जबकि कुछ गिरोह के इशारों पर इस धंधे में शामिल हैं। इनके ज्यादातर ग्राहक बाहरी राज्यों से आने वाले लोग हैं।

लड़कियों के नाम पर चल रहा धंधा
अधिकतर कम उम्र के लड़के ग्राहकों के समक्ष लड़की बनकर पेश हो रहे हैं। वे बाकायदा सूट या लहंगा के अलावा जींस-स्कर्ट पहनकर पूरी तरह से सजधज कर दुकानों के बाहर ग्राहक ढूंढते हैं। इन्होंने नाम भी लड़कियों के रखे हैं।

हालांकि, इन लड़कों को ज्यादा पैसे नहीं मिलते, लेकिन सूत्र बताते हैं कि अपनी कमाई से ये ड्रग की आपूर्ति कर रहे हैं। जिला में चरस, भुक्की, चिट्टा और हेरोइन तक की सप्लाई इन नशेड़ी लड़कों तक पहुंच रही है। बताया जाता है कि ये किशोर पंजाब आदि राज्यों से पहुंचने वाले उनके ग्राहकों के साथ भी नशे करते हैं।

युवक ने किया खुलासा, कुछ बड़े घरानों के लड़के भी शामिल

Boys running sex racket for drugs.

इस धंधे में संलिप्त एक लड़के ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि इस तरह का कारोबार चल रहा है। कुछेक छात्र सेक्सुअल ट्रांसमिशन डिजीज (एसटीडी) तक के शिकार हैं। वे शहर के कई एनजीओ से अपना इलाज करवाते हैं।

वहीं, एक एनजीओ संचालक ने बताया कि उनके पास ऐसे लड़के आते हैं, जिनको वे चिकित्सकीय सहायता मुहैया करवा रहे हैं। एसटीडी के शिकार छात्रों को इस तरह के काम में न लगने की सलाह दी जाती है।

बड़े घरों के लड़के भी शामिल
सूत्रों के मुताबिक इस धंधे में बाहरी राज्यों से आने वाले कई बड़े घरों के लड़के भी शामिल हैं। इनके संपर्क में आने के बाद जिला के कई किशोर इस धंधे में फंस गए हैं। इस धंधे के पीछे ड्रग्स की आपूर्ति के अलावा शानो-शौकत की जिंदगी बिताने की ललक भी शामिल है।

ऐसे लड़के लड़कियों का रूप धरकर महंगी गाड़ियों में यहां पहुंच रहे हैं। आमतौर पर यह कारोबार एक धार्मिक स्थल के साथ लगते खुले जंगल में चल रहा है। हालांकि, कुछेक निजी होटलों में भी यह धंधा पांव पसार रहा है।

Published By Ashok Chauhan

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed