फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Boycott of program on inauguration of bridge by MP suresh Kashyap

पुल का उद्घाटन सांसद कश्यप से कराने पर कार्यक्रम का बहिष्कार

Tue, 24 Nov 2020 08:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 24 Nov 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
Boycott of program on inauguration of bridge by MP suresh Kashyap
- फोटो : अमर उजाला

नालागढ़ नगर परिषद को विश्वास में लिए बगैर नवनिर्मित नप क्षेत्र में पुल का उद्घाटन सांसद सुरेश कश्यप से कराने पर जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। कश्यप ने मंगलवार को नालागढ़ के वार्ड 8 व 3 को मिलाने वाले पुल का उद्घाटन किया है। इस पुल पर करीब 34 लाख रुपये खर्च आया है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि उन्हें ऐन मौके पर इसकी जानकारी दी गई। नगर परिषद की बैठक में इस पर प्रस्ताव पारित होना चाहिए था कि पुल का उद्घाटन किसने करना है और कब करना है।

विज्ञापन


लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है, जब चुने हुए प्रतिनिधियों को भनक तक नहीं लगी और इसका उद्घाटन करवा दिया गया। नप अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा ने कहा कि वह ईओ की ओर से किए गए इस भेदभाव रवैये की आलोचना करते हैं। उन्होंने कहा कि सांसद निधि से एक पैसा भी इस पुल में नहीं लगा है और आनन फानन में कुछ लोगों के इशारों पर उन्हें नीचा दिखाने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया है।
विज्ञापन


पूर्व नप अध्यक्ष व वर्तमान में पार्षद मनोज वर्मा ने कहा कि वह चुने हुए प्रतिनिधि हैं और उनके साथ ऐसा बर्ताव शोभा नहीं देता है। पुल निर्माण में पैसा भी नगर परिषद का है। अगर बजट भी एमपी फंड का होता तो भी बात होती लेकिन अगर सांसद से उद्घाटन कराना ही था तो पहले बैठक होनी चाहिए थी। उद्घाटन पट्टिका पर स्थानीय विधायक व नप अध्यक्ष का नाम भी होना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ इसलिए उन्होंने इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि उन्हें इस विषय की जानकारी नहीं है कि समारोह में उनके अलावा किसे बुलाया गया है। उन्होंने इस संदर्भ में ईओ से भी बातचीत की है। वहीं, नप के कार्यकारी अधिकारी रणधीर वर्मा ने कहा कि इस समारोह को लेकर सभी को निमंत्रण दिया गया था। लेकिन कुछ जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed