{"_id":"61ab5adefc12e4400e5e4e57","slug":"boxer-ashish-preparing-for-commonwealth-and-asian-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी: कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स की तैयारी में जुटे बॉक्सर आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स की तैयारी में जुटे बॉक्सर आशीष
Sat, 04 Dec 2021 05:46 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 04 Dec 2021 05:46 PM IST
सार
आशीष चौधरी ने कहा कि इंडिया कैंप में कड़ी मेहनत कर कॉमनवेल्थ और एशिया गेम्स में जाने वाली इंडिया टीम का हिस्सा बनने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। इसके बाद उनका लक्ष्य एक बार फिर ओलंपिक में जाना रहेगा।
विज्ञापन
बॉक्सर आशीष चौधरी(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक-2020 में 75 किलोग्राम भार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले सुंदरनगर निवासी बॉक्सर आशीष चौधरी नए जोश के साथ एक बार फिर तैयारियों में जुट गए हैं। उनका लक्ष्य जुलाई 2022 में इंग्लैंड के बर्मिघि़म में होने वाली 12वीं कॉमनवेल्थ गेम्स और सितंबर में चीन के झोजियांग प्रांत के हांग्जो में होने वाले 19वीं एशिया गेम्स हैं। वह भारतीय टीम का हिस्सा बनने के लिए इंडिया कैंप में अपने पंच का दम दिखाएंगे। कैंप पटियाला और बंगलूरू में से किसी एक स्थान पर होना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
आशीष का टोक्यो ओलंपिक का सफर सेमीफाइनल में पहुंचने से पहले ही चीन के बॉक्सर के हाथों हार के बाद समाप्त हो गया था। अब एक बार फिर पूरे जोश के साथ पेरिस 2024 ओलंपिक में क्वालीफाई करने के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। आशीष चौधरी ने कहा कि इंडिया कैंप में कड़ी मेहनत कर कॉमनवेल्थ और एशिया गेम्स में जाने वाली इंडिया टीम का हिस्सा बनने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। इसके बाद उनका लक्ष्य एक बार फिर ओलंपिक में जाना रहेगा। वर्तमान में तहसील कल्याण अधिकारी तैनात आशीष चौधरी ने बताया हिमाचल सरकार और विभाग ने उन्हें इंडिया कैंप में जाकर तैयारियां करने के लिए मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन