लाहौल-स्पीति: अभी सिंगल लेन खुला है मनाली-लेह मार्ग, पर्यटकों को करना होगा इंतजार
सीमा सड़क संगठन ने भले ही 427 किमी लंबे मनाली-लेह सामरिक मार्ग से बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया है, लेकिन यातायात बहाली में अभी समय लगेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग पर रोमांचक सफर के लिए सैलानियों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। लेह तक अभी सिंगल लेन मार्ग से ही बर्फ हटाई है। सड़क के दोनों किनारों पर बर्फ की ऊंची दीवारें खड़ी हैं। सीमा सड़क संगठन ने भले ही 427 किमी लंबे मनाली-लेह सामरिक मार्ग से बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया है, लेकिन यातायात बहाली में अभी समय लगेगा। अटल टनल खुलने के बाद यह दूसरी बार हुआ है कि मनाली-लेह हाईवे को बीआरओ ने मार्च महीने में ही बहाल कर दिया है। हालांकि, जोजिला दर्रा होकर लद्दाख पहले ही श्रीनगर से जुड़ चुका है। बीआरओ ने इस बार बर्फ हटाने के लिए अत्याधुनिक मशीनों को तैनात किया है।
उधर, बीआरओ की मशीनरी 16000 फुट ऊंचे कुंजुम दर्रे से बर्फ हटाते हुए नीचे बातल की तरफ बढ़ गई है। उम्मीद है कि ग्रांफू-कुंजुम-समदो मार्ग भी वाहनों के लिए जल्द बहाल हो जाएगा। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने बताया कि बीआरओ से उनकी बात हुई है और सड़क अभी सिंगल लेन बहाल हुई है। प्रशासन जल्द इस मार्ग का निरीक्षण करेगा। उसके बाद ही सिविल ट्रैफिक बहाल किया जाएगा। फिलहाल, सैलानियों से अपील है कि वे इस मार्ग पर सफर न करें।