फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Border-Gavaskar Trophy: Australia Embassy representatives check preparations at the stadium

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया दूतावास के प्रतिनिधियों ने स्टेडियम में जांचीं तैयारियां

Wed, 08 Feb 2023 10:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Feb 2023 10:30 PM IST
सार

बैठक में अतिरिक्त दंडाधिकारी रोहित राठौर ने ऑस्ट्रेलियाई दूतावास की प्रतिनिधि टैरी बक्कनी और सुजेन जोसेफ को प्रशासन की ओर से मैच को लेकर किए गए सभी प्रबंधों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। 

विज्ञापन
Border-Gavaskar Trophy: Australia Embassy representatives check preparations at the stadium
ऑस्ट्रेलिया दूतावास के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में एक मार्च से होने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच की तैयारियों को लेकर ऑस्ट्रेलिया के दूतावास के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैठक में अतिरिक्त दंडाधिकारी रोहित राठौर ने ऑस्ट्रेलियाई दूतावास की प्रतिनिधि टैरी बक्कनी और सुजेन जोसेफ को प्रशासन की ओर से मैच को लेकर किए गए सभी प्रबंधों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा सहित सभी प्रबंधों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। धर्मशाला में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरिज का तीसरा मैच पहली से पांच मार्च तक खेला जाना प्रस्तावित है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित ने प्रतिनिधियों को बताया कि मैच के दौरान आपदा प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा, यातायात व्यवस्था, अग्निशमन सहित सभी जरूरी व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों ने तैयारियां कर ली हैं।

विज्ञापन


मैच के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा के निदान के लिए उपायुक्त कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम पर 01892-229050, 229051, 229052 और टोल फ्री नंबर 1077 पर किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त पुलिस सहायता कक्ष भी 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। मैच के दौरान किसी भी आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें हर समय तैयार रहेंगी। मैच के दौरान किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति और आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए प्रशासन की ओर से स्टेडियम में 20 फरवरी के बाद एक मॉकड्रिल भी करवाई जाएगी। ऑस्ट्रेलियाई दूतावास के प्रतिनिधियों ने प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए तैयारियों पर संतुष्टि जताई। बैठक में एएसपी कांगड़ा मयंक चौधरी, आईएएस प्रोबेश्नर नेत्रा मेती, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता, प्रधानाचार्य टांडा मेडिकल कॉलेज डॉ. भानु अवस्थी, एसएमओ जोनल अस्पताल धर्मशाला डॉ. राजेश गुलेरी, डीएसपी एसडीआरएफ सुनील राणा और एचपीसीए के प्रतिनिधि समीर सिंह उपस्थित रहे। शाम को दूतावास के प्रतिनिधियों को जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ क्रिकेट स्टेडियम का भी जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed