{"_id":"5ea988b48ebc3e90541fe6e9","slug":"bollywood-singer-mohit-chauhan-saluted-the-coronavirus-workers-from-the-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड गायक मोहित चौहान ने गीत से भेजा कोरोना कर्मवीरों को सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड गायक मोहित चौहान ने गीत से भेजा कोरोना कर्मवीरों को सलाम
Wed, 29 Apr 2020 07:43 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 29 Apr 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड गायक मोहित चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड गायक मोहित चौहान ने गीत के माध्यम से देश के कोरोना वॉरियर्स को सैल्यूट भेजा है। सलाम तुम्हें सलाम...गीत में कोरोना संक्रमण को रोकने में अहम भूमिका निभाने वाले डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पुलिस के जवानों की भूमिका को दिखाया गया। चौहान के अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए इस गीत को देश भर में सुना जा रहा है।
विज्ञापन
इससे अलावा सोशल मीडिया पर भी मोहित कई बार देशवासियों को लाइव स्ट्रीमिंग के जरिये लॉकडाउन का पालन करने और कोविड-19 से बचने के जरूरी उपाय और सावधानी बरतने के संदेश दे रहे हैं। मोहित चौहान सिरमौर से ताल्लुक रखते हैं। इन दिनों वो मुंबई में हैं लेकिन न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया के जरिये वे हिमाचल में कोरोना के बारे पूरा अपडेट लेते रहते हैं। उनका कहना है कि हिमाचल में सात जिले ग्रीन जोन में आ गए हैं, जो खुशी की बात है। एक न्यूज चैनल पर डिबेट के दौरान मोहित चौहान कोरोना को लेकर किए गए कार्य के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रयासों की तारीफ करते नजर आए।
विज्ञापन