फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bollywood singer Mohit Chauhan presented covid relief material: CM Jairam flagged off vehicles

बॉलीवुड गायक मोहित चौहान ने भेंट की कोविड राहत सामग्री: सीएम जयराम ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Thu, 17 Mar 2022 08:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Mar 2022 08:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान मोहित चौहान ने ऑक्सीजन कंसंटेंटर और ऑक्सीजन जैसी आवश्यक चिकित्सा सामग्री एकत्रकर जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करवाई। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट अभी टला नहीं है। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन
Bollywood singer Mohit Chauhan presented covid relief material: CM Jairam flagged off vehicles
कोविड राहत सामग्री वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ  शिमला से कोविड-19 राहत सामग्री के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सामग्री हिमाचल प्रदेश के बॉलीवुड गायक मोहित चौहान ने भेंट की है। इसमें करीब तीन करोड़ के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलिंडर, चिकित्सा किट, थर्मामीटर, दस्ताने, मास्क, सैनिटाइजर, पीपीई किट और राशन सामग्री शामिल है। जिला कांगड़ा, सोलन, शिमला, मंडी और सिरमौर जिलों में इस सामग्री का वितरण किया जाएगा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट अभी टला नहीं है। लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। प्रदेश में 48 ऑक्सीजन संयंत्र चल रहे हैं। पूर्व में प्रदेश में 50 वेंटिलेटर थे, वर्तमान में एक हजार से अधिक हैं। मोहित चौहान ने कहा कि उन्हें हिमाचली होने पर गर्व है और इस नाते वे जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आए हैं। 
विज्ञापन


नूरपुर में ऑक्सीजन प्लांट लगाएंगे मोहित चौहान 
मोहित चौहान ने कहा कि वह नूरपुर में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करेंगे। चौहान ने कहा कि उनका हिमाचल में एक बड़ा कार्यक्रम करने की इच्छा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की संस्कृति बॉलीवुड तक पहुंचाई जाएगी। हिमाचल के कलाकारों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed