{"_id":"6233425b519cb31994559421","slug":"bollywood-singer-mohit-chauhan-presented-covid-relief-material-cm-jairam-flagged-off-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड गायक मोहित चौहान ने भेंट की कोविड राहत सामग्री: सीएम जयराम ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड गायक मोहित चौहान ने भेंट की कोविड राहत सामग्री: सीएम जयराम ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Thu, 17 Mar 2022 08:22 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 17 Mar 2022 08:22 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान मोहित चौहान ने ऑक्सीजन कंसंटेंटर और ऑक्सीजन जैसी आवश्यक चिकित्सा सामग्री एकत्रकर जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करवाई। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट अभी टला नहीं है। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
कोविड राहत सामग्री वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला से कोविड-19 राहत सामग्री के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सामग्री हिमाचल प्रदेश के बॉलीवुड गायक मोहित चौहान ने भेंट की है। इसमें करीब तीन करोड़ के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलिंडर, चिकित्सा किट, थर्मामीटर, दस्ताने, मास्क, सैनिटाइजर, पीपीई किट और राशन सामग्री शामिल है। जिला कांगड़ा, सोलन, शिमला, मंडी और सिरमौर जिलों में इस सामग्री का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट अभी टला नहीं है। लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। प्रदेश में 48 ऑक्सीजन संयंत्र चल रहे हैं। पूर्व में प्रदेश में 50 वेंटिलेटर थे, वर्तमान में एक हजार से अधिक हैं। मोहित चौहान ने कहा कि उन्हें हिमाचली होने पर गर्व है और इस नाते वे जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आए हैं।
विज्ञापन
नूरपुर में ऑक्सीजन प्लांट लगाएंगे मोहित चौहान
मोहित चौहान ने कहा कि वह नूरपुर में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करेंगे। चौहान ने कहा कि उनका हिमाचल में एक बड़ा कार्यक्रम करने की इच्छा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की संस्कृति बॉलीवुड तक पहुंचाई जाएगी। हिमाचल के कलाकारों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन