{"_id":"58174bc74f1c1bac31435a1e","slug":"bollywood-actress-yami-gautam-pay-obeisance-at-naina-devi-temple-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां नयना देवी के दर पर शीश नवाने पहुंची फेयर एंड लवली गर्ल यामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां नयना देवी के दर पर शीश नवाने पहुंची फेयर एंड लवली गर्ल यामी
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)
Updated Tue, 01 Nov 2016 06:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेयर एंड लवली गर्ल से मशहूर अभिनेत्री यामी गौतम शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में पहुंचीं। जहां उन्होंने मां के दर्शन किए तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ उनकी केमाता अंजू गौतम, बहन सुरीली गौतम व मामा सिंटी गौतम भी थे।
विज्ञापन
यामी गौतम ने बताया कि दिवाली पर वह अपने घर चंडीगढ़ आईं थीं। अचानक मां नयना देवी का बुलावा आ गया और अपने परिवार सहित माता के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि मां नयना देवी जी में उनका घर है और अकसर वह यहां आती रहती हैं।
विज्ञापन
आज अचानक मां के दर्शनों की इच्छा हुई और अच्छे से मां के दर्शन हुए। इस दौरान मंदिर प्रशासन ने पुजारियों के माध्यम से पूजा-अर्चना करवाई।
साथ ही मंदिर अधिकारी मदन चंदेल ने यामी गौतम को मां की फोटो व चुनरी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुजारी मुकेश गौतम, नवीन गौतम, सोनू विकास, ललित मोहन व अमित गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कई फिल्मों में कर चुकी हैं काम
बिलासपुर जिला से संबंध रखने वाली यामी गौतम बॉलीवुड में प्रसिद्ध अभिनेत्री के रूप में पहचान बना चुकी हैं। यामी अभी तक बदलापुर, सनम रे, विक्की डोनर, टोटल स्यापा, एक्शन-जक्शन, और हीरो सहित कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।
वर्ष 2017 में यामी ‘काबिल’ फिल्म में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में हैं। यामी गौतम ने फिल्म के बारे में कोई भी जानकारी देने से इंकार किया।