शूटिंग के लिए बॉलीवुड सितारों से गुलजार हुई पर्यटन नगरी मनाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फ की चादर बिछने के बाद पर्यटन नगरी मनाली बॉलीवुड सितारों से गुलजार होने लगी है। कुशाल श्रीवास्तव के निर्देशन में बन रही वोदका डायरिज फिल्म यूनिट ने मनु की नगरी में डेरा डाला है। शबाना आजमी की गॉड मदर फिल्म से एक्टिंग कॅरिअर शुरू करने वाली बॉलीवुड स्टार राइमा सेन फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली पहुंच गई हैं।
मंदिरा बेदी भी मुंबई से मनाली के लिए रवाना हो गई हैं। ‘सरकार’ फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ बॉलीवुड में एंट्री करने वाले केके मेनन वोदका डायरिज फिल्म में केंद्रीय भूमिका में होने के चलते मनाली पहुंचकर फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। वीरवार को वोदका डायरिज फिल्म के कुछ सीन मनाली के समीप पतलीकूहल स्थित सनो टच होटल में फिल्माए गए।
रिजॉर्ट में आराम करने के बाद पहुंचीं राइमा
मर्डर मिस्ट्री पर आधारित फिल्म में मनाली के एसीपी बने केके मेनन को मनाली पुलिस फ्रॉड समझकर गिरफ्तार कर लेती है। कार का दरवाजा खोलते ही पुलिस केके मेनन का रिवॉल्वर छीनने के बाद उसके आईकार्ड को नकली बताकर पुलिस जीप में डालती है। आठ रि-टेक के बाद सीन ओके होता है।
स्थानीय कोऑर्डिनेटर राहुल चौहान ने बताया कि आने वाले कई दिनों तक यह यूनिट मनाली में शूटिंग करेगी। वीरवार को रिजॉर्ट में कुछ देर आराम करने के बाद बॉलीवुड अदाकारा राइमा सेन पतलीकूहल स्थित वोदका डायरिज के सेट पर पहुंचीं। उन्होंने सेट को देखने के बाद कुछ देर केके मेनन और फिल्म निदेशक से चर्चा की।