Yashpal Sharma: शिमला पहुंचे बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा, बोले- शहर में पार्किंग की काफी दिक्कत
बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा ने बताया कि उन्हें यहां आकर अच्छा लगा है। शाम के समय हॉल में लोगों की कम संख्या को देखते हुए वह हैरान भी हुए है। कहा कि लोग साहित्य की ओर भी ध्यान दें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म अभिनेता एवं थियेटर कलाकार यशपाल शर्मा शनिवार को शिमला पहुंचे। यहां उन्होंने गेयटी थियेटर में कविकुंभ संस्था द्वारा आयोजित शब्दोत्सव समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा ने बताया कि उन्हें यहां आकर अच्छा लगा है। शाम के समय हॉल में लोगों की कम संख्या को देखते हुए वह हैरान भी हुए है। कहा कि लोग साहित्य की ओर भी ध्यान दें। बताया कि इन दिनों उनकी कॉलेज कांड की वेब सीरीज की शूटिंग चल रही है। शिमला आकर अच्छा लगता है लेकिन पार्किंग में काफी दिक्कत हुई है। इसके अलावा लिफ्ट में एक घंटा लग गया। वह प्रोडक्शन पर ज्यादा काम करेंगे। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी एवं एक्ट्रेस प्रतिभा सुमन मौजूद रहीं।
अस्वीकृति का दंश झेलना जरूरी : जगूड़ी
प्रसिद्ध कवि लीलाधर जगूडी ने कहा कि जो लेखक अस्वीकृति का दंश नहीं झेलते वह कभी सफल लेखक नहीं बन पाते। सोशल मीडिया पर कोई संपादक या प्रूफ रीडर नहीं होता और कुछेक तारीफों के नोटीफिकेशन से आपको महान कवि समझने की भूल कर बैठते हैं।
पत्रिका का विमोचन 25 महिलाएं सम्मानित
गेयटी में कविकुंभ पत्रिका के अंक का विमोचन भी किया गया। यह उपेंद्र राय पर केंद्रित है। इसमें यशपाल शर्मा पर भी विशेष सामग्री प्रकाशित की है। कार्यक्रम में हिमाचल भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक पंकज ललित ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। संस्था की अध्यक्ष रंजीता सिंह ने बताया कि समारोह में 25 महिलाओं को स्वयंसिद्धा सम्मान से सम्मानित किया। इनमें एक्टर प्रतिभा सुमन, शोभा अक्षर और देवकन्या ठाकुर सहित अन्य महिलाएं शामिल हैं। इस अवसर पर हिसार से आए हरियाणा ग्रंथ अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष कमलेश भारतीय ने साहित्यिक पत्रकारिता कल, आज और कल पर चरचा की। इस अवसर पर सुदर्शन वशिष्ठ, प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट इरफान, कथाकार एसआर हरनोट, पंजाब से सुरजीत जज, सुरजीत सिरसा, डॉ. अंजुला मुर्मू, दीप्ति सारस्वत, गुप्तेश्वरनाथ, नरेश दयोग, कुलराजीव पंत, विमल, अजय विचलित, रश्मि और नीलम मौजूद रहीं।