फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bollywood actor Sunny Deol started movie shooting pal pal dil ke pass with his son Karan Deol

सन्नी देयोल ने की बेटे को लांच करने की तैयारी, फिल्म की शूटिंग शुरू

Thu, 30 Mar 2017 09:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला ब्यूरो, मनाली (कुल्लू) Updated Thu, 30 Mar 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
Bollywood actor Sunny Deol started movie shooting pal pal dil ke pass with his son Karan Deol

बॉलीवुड स्टार सन्नी देयोल ने अपने होम प्रोडक्शन के बैनर विजेता फिल्म्स के तहत अगली फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है। दूसरे नवरात्र को सन्नी ने इस फिल्म की विधिवत शुरुआत कर दी है। इस फिल्म में सन्नी अपने बड़े बेटे कर्ण दयोल को लांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सन 1983 में आई सन्नी देयोल की बेताब फिल्म का स्क्रीन प्ले भी थोड़ा पहाड़ी पृष्ठभूमि पर आधारित है।

विज्ञापन


फिल्म का नाम सन्नी देयोल ने अपने पिता मशहरू एक्टर धर्मेंद्र की ब्लैकमेल फिल्म के गाने पल पल दिल के पास पर रखा है। देयोल खानदान की तीसरी पीढ़ी बॉलीवुड में अपना कदम रखने जा रही है। लिहाजा पूरी तैयारी के साथ इस फिल्म को फ्लोर पर ले जाया जा रहा है। सन्नी देयोल कई महीनों से मनाली में लोकेशन खोज रहे थे।
विज्ञापन


फिल्म को रियलिस्टिक टच देने के लिए फिल्म के सह कलाकार भी हिमाचल खासकर मनाली से लिए जा रहे हैं। फिल्म का अधिकतर हिस्सा मनाली में शूट किया जाएगा। स्थानीय कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि दूसरे नवरात्र पर फिल्म का श्रीगणेश किया गया है। सही मायनों में मई माह में इस फिल्म की शूटिंग नियमित रूप से शुरू हो जाएगी। सीन में सन्नी देयोल कुल्लू की काष्ठकुणी शैली में निर्मित मकान में दूसरी मंजिल में खड़े होकर नीचे की ओर मुस्करा कर देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

निया शर्मा पहुंचीं मनाली

Bollywood actor Sunny Deol started movie shooting pal pal dil ke pass with his son Karan Deol

जीटीवी पर आने वाले धारावाहिक जमाईं राजा की हीरोइन निया शर्मा इन दिनों एक वेब सीरीज की शूटिंग मनाली और नग्गर में कर रही हैं। बुधवार को उन्होंने पतलीकूहल, मनाली और नग्गर में कई शॉट दिए। 

रैली फिल्म की शूटिंग जारी- बालीवुड फिल्म रैली की शूटिंग तीसरे दिन कोठी और मनाली में जारी रही। फिल्म का 30 फीसदी हिस्सा मनाली ही फिल्माया जा रहा है। इसके लिए यूनिट दिनरात शूटिंग में लगी हुई है। 

स्थानीय कोआर्डिनेटर रमेश रजनू और मनोज ने बताया कि फिल्म में हाल ही में रिलीज हुई मशीन फिल्म के हीरो मुस्तफा मुख्य भूमिका में है। अप्रैल माह में पहले हप्ते तक याूनिट मनाली में ही शूटिंग करती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed