{"_id":"62530479869ead584a20d8b4","slug":"bollywood-actor-ashish-vidyarthi-at-friend-home-in-solan-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन: मेले में पहुंचे आशीष विद्यार्थी, नाटक की प्रस्तुतियों का ले रहे आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: मेले में पहुंचे आशीष विद्यार्थी, नाटक की प्रस्तुतियों का ले रहे आनंद
Sun, 10 Apr 2022 09:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 10 Apr 2022 09:54 PM IST
सार
आशीष विद्यार्थी के कारण पिछले डेढ़ वर्ष से धर्मपुर, सुबाथू और कसौली क्षेत्र चर्चा में है। वह जहां भी जाते हैं, वहां ब्लॉग के जरिये समस्याएं उजागर करते हैं। यूनाइटेड आर्टिस्ट क्लब को प्रोत्साहित करने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड कलाकार आशीष विद्यार्थी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड कलाकार आशीष विद्यार्थी सोलन के धर्मपुर के साथ लगते रोड़ी में अपने दोस्त के घर ठहरे हुए हैं। जिला स्तरीय मां मनसा देवी के मेले में शिरकत कर प्रस्तुतियों का आनंद ले रहे हैं। शनिवार को भी वह मेले में ‘काजी जी का भेस’ नाटक देखने के लिए करीब दो घंटे तक दर्शकदीर्घा में बैठे रहे। मेला कमेटी के अध्यक्ष और उपमंडल अधिकारी कसौली डॉ. सजीव कुमार धीमान समेत अन्य सदस्यों ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
आशीष विद्यार्थी के कारण पिछले डेढ़ वर्ष से धर्मपुर, सुबाथू और कसौली क्षेत्र चर्चा में है। वह जहां भी जाते हैं, वहां ब्लॉग के जरिये समस्याएं उजागर करते हैं। यूनाइटेड आर्टिस्ट क्लब को प्रोत्साहित करने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह क्लब अमला रॉय और सुनील की ओर बनाया गया है। ग्राम पंचायत धर्मपुर के वार्ड 11 और डिवाइन पब्लिक स्कूल की छात्रा काव्या गुप्ता की कार्यक्रम पेश करने की जिद ने बेहतरीन मंच दिया।
विज्ञापन
काव्या को पता नहीं था कि मेले में प्रस्तुति देने के लिए सूची में नाम होना जरूरी है। बावजूद इसके प्रशासन ने उसे मंच पर डांस का मौका दिया। काव्या की माता कविता गुप्ता ने बताया कि वह घर में भी डांस करती रहती है। जिलास्तरीय मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में काव्या का नाम प्रशासन की सूची में नहीं था। साथियों को डांस करता देख उसने भी मंच पर डांस करने की जिद की। उपमंडलाधिकारी कसौली ने उसे यह मौका दिया।
विज्ञापन