फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bollywood actor akshay kumar and ranbir kapoor in manali

मनाली में फिल्म की शूटिंग, पर्यटन नगरी आएंगे बॉलीवुड के ये बड़े सितारे

Wed, 29 Nov 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल Updated Wed, 29 Nov 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
bollywood actor akshay kumar and ranbir kapoor in manali

विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी मनाली से सटी पहाड़ियों पर बिछी चांदी की चमक बॉलीवुड तक पहुंच गई है। पहाड़ों पर बिछी चांदी से मनाली के हुस्न में और निखार आ गया है। 

विज्ञापन




पर्यटन नगरी में बॉलीवुड के सितारे पहुंचने लगे हैं। खिलाड़ी अक्षय कुमार और रणबीर कपूर अगले माह शूटिंग के लिए मनाली पहुंच रहे हैं। फिल्म ‘अक्तूबर’ की शूटिंग के लिए अभिनेता वरुण धवन मनाली पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन


वह सुजीत सरकार के निर्देशन में बन रही फिल्म की शूटिंग में वामतट मार्ग पर जंगल में शूट कर रहे हैं। जबकि खिलाड़ी के नाम से मशहूर अक्षय कुमार को बर्फबारी की ज्यादा डोज का इंतजार है। बताया जा रहा है कि अगले माह वे मनाली और जनजातीय जिला की स्पीति घाटी में शूटिंग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नामी अभिनेताओं के मनाली आने का कार्यक्रम

bollywood actor akshay kumar and ranbir kapoor in manali

वहीं फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर का भी मनाली में शूटिंग के सिलसिले में आने का कार्यक्रम है। वे पहले बुल्गारिया में सीन शूट करेंगे। बुल्गारिया में शूटिंग समाप्त करने के बाद सीधा मनाली आ रहे हैं। 

इधर, स्थानीय कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था ने कहा कि बॉलीवुड के नामी अभिनेताओं के मनाली आने का कार्यक्रम है। वरुण धवन मनाली आ चुके हैं। कुछ दिन रुकने के बाद वह वापस मायानगरी चले जाएंगे। वहीं अक्षय कुमार और रणबीर कपूर का मनाली में लंबा शूटिंग शेडयूल है।

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद बॉलीवुड सितारों ने मनाली आने का कार्यक्रम तय कर लिया है। वहीं फिल्मी सितारों के पर्यटन नगरी में दस्तक से पर्यटन कारोबारियों में खुशी की लहर है। बर्फबारी के बाद मनाली के पर्यटन कारोबार में और इजाफा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed