फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bollywood actor aayush sharma at mandi himachal

मंडी पहुंचे आयुष शर्मा, कंगना और प्रीति जिंटा को लेकर कही ये बात

Sat, 20 Oct 2018 04:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Updated Sat, 20 Oct 2018 04:16 PM IST
विज्ञापन
bollywood actor aayush sharma at mandi himachal

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के पोते और ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आयुष शर्मा अपनी फिल्म लवयात्री के रिलीज होने के बाद पहली बार घर पहुंचे। इस दौरान वे मंडी में दादा और पिता के साथ मीडिया से रूबरू हुए और अनुभव साझा किए।

विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि उनकी फिल्म के लिए हिमाचल के किस सितारे का उन्हें अधिक प्रोत्साहन मिला तो उन्होंने मशहूर अभिनेता अनुपम खेर का नाम लिया।

उन्होंने कहा कि अनुपम खेर इनके पिता अनिल शर्मा के दोस्त भी हैं और जब मेरा काम देखा तो उन्होंने कहा कि इस तरह की सादगी सिर्फ हिमाचल के युवाओं में ही हो सकती है। 
विज्ञापन


कंगना रणौत और प्रीति जिंटा की तरफ से उन्हें कोई प्रोत्साहन नहीं मिला। लवयात्री बहुत अच्छा अनुभव रहा। बहुत कुछ सीखा और कैमरा फेस करने का विश्वास उनके अंदर आया है। कभी नहीं सोचा था कि वे इस लाइन में आएंगे, उनकी पृष्ठभूमि राजनीति की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कलाकारों को मिले पूरी सुरक्षा 

bollywood actor aayush sharma at mandi himachal

सलमान ने उन्हें प्रोत्साहित किया और वे इस लाइन में आ गए। उन्हें हिमाचल खासकर मंडी से दर्शकों का अधिक सहयोग मिला है। इसलिए वह मंडी के लोगों को दिल से आभार प्रकट करते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर उन्हें हिमाचल और मंडी में शूटिंग करने का मौका मिलेगा तो वह इसे कभी नहीं गवाएंगे। अगर उन्हें मौका मिला तो आलिया भट्ट के साथ काम करना पसंद करेंगे। 

आयुष शर्मा ने मीटू पर भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में महिला कलाकारों की संख्या काफी अधिक है। महिलाओं को पूरी सुरक्षा मिलनी चाहिए। कोई भी उनका शोषण न कर सके इस बात का सभी को ख्याल रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed