फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bolero cat fall in larji dam, two died.

लारजी डैम में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत

Mon, 22 Dec 2014 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 22 Dec 2014 08:48 AM IST
विज्ञापन
bolero cat fall in larji dam, two died.

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के औट टनल के पास शनिवार रात को एक बुलेरो कार अनियंत्रित होकर लारजी डैम में जा गिरी। हादसे में कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन


रविवार को औट थाना पुलिस और स्थानीय राफ्टरों की मदद से डैम में समाई कार का पता लगा कर क्रेन से बाहर निकाला गया। दुर्घटनाग्रस्त कार के अंदर से दोनों शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी लाया गया।  
विज्ञापन


पुलिस जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े बारह बजे औट टनल के पास एक मोड से बुलेरो कार संख्या एचपी 02के-0910 अनियंत्रित होकर सीधे लारजी डैम में जा गिरी। कार को तिलक राज (21) पुत्र नरपत राम निवासी जलौंड बालीचौकी चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उसके साथ कार में तारा चंद पुत्र हरि सिंह (26) निवासी शाला नाला थलौट भी सवार था। रात को कार गिरने की आवाज सुन कर स्थायी लोगों ने औट थाना पुलिस को सूचना दी। रात को अंधेरा होने कार को कुछ पता नहीं लगा।

कार के भीतर बरामद हुए शव

bolero cat fall in larji dam, two died.

रविवार सुबह औट थाना प्रभारी लोकेंद्र शर्मा की अगुवाई में पुलिस दल ने मौके पर पहुंच कर डैम में समाई कार को ढूंढने के लिए कार्रवाई शुरू की।

स्थानीय राफ्टरों की मदद से कार का पता लगाने के बाद क्रेन से कार को बाहर निकाला गया। हादसे में मृतक तिलक राज और तारा चंद के शव कार के अंदर से बरामद हुए।

औट थाना प्रभारी लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि कार में सवार तिलक राज रात को अपने जीजा की गाड़ी चलाने को ले गए थे। औट टनल के पास मोड पर कार लारजी डैम में जा गिरी।

उन्होंने बताया कि कार को निकाल कर दोनों शव बरामद कर लिए गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed