{"_id":"60fc54848ebc3e66ee0c5383","slug":"body-born-camra-shimla-news-sml3780212148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉडी वॉर्न कैमरों से लैस जवान करेंगे शहर में गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉडी वॉर्न कैमरों से लैस जवान करेंगे शहर में गश्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुड़दंगियों पर रहेगी नजर, पुलिस ने 70 बॉडी वार्न कैमरे किए वितरित
मालरोड और रिज मैदान में तैनात की हैं टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड-19 नियमों की अवहेलना करने वाले हुड़दंगियों पर पुलिस ने अब बॉडी वार्न कैमरे से नजर रखना शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन ने मालरोड, रिज मैदान, लिफ्ट, सीटीओ, लक्कड़-बाजार सहित आठ सेक्टरों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मियों को बॉडी वार्न कैमरे दिए हैं। ऐसे में अब पुलिस जवानों के साथ बेवजह उलझने वालों की हर गतिविधि कैमरे में कैद होगी।
पहले चरण में 70 बॉडी वार्न कैमरे पुलिस जवानों को वितरित किए हैं। इसमें मालरोड, रिज मैदान सहित आठ सेक्टरों में पुलिस कर्मी वर्दी पर लगे कैमरे के जरिये यहां आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को कोविड नियमों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इससे पुलिस की अभद्रता की शिकायतों पर भी अंकुश लगेगा। इंटर स्टेट और जिले के नाकों पर पहले ही पुलिस जवान बॉडी वॉर्न कैमरे से लैस हैं। पर्यटकों की ओर से पुलिस के साथ आधा दर्जन मामले उलझने के पेश आ चुके हैं। ऐसे में बॉडी वॉर्न कैमरे लगे होने के बाद हर गतिविधियों पर नजर रहेगी।
आठ सेक्टर में कर्मियों को दिए कैमरे
कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए आठ टीमें गठित की हैं। यह टीमें मालरोड, रिज मैदान सहित आठ सेक्टरों में तैनात हैं। बॉडी वार्न कैमरा लगाने से पुलिस की हर गतिविधि कैमरे में कैद होगी, ताकि जब चाहे उसका अवलोकन कर सही स्थिति का आंकलन किया जा सकता है।
विज्ञापन
-मोहित चावला, पुलिस अधीक्षक शिमला