फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bodh mahakumbh in rewalsar mandi himachal pradesh

12 साल बाद इस बार यहां होगा बौद्ध धर्म का महाकुंभ

Tue, 12 Jul 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रिवालसर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, रिवालसर (मंडी) Updated Tue, 12 Jul 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
bodh mahakumbh in rewalsar mandi himachal pradesh
त्रिवेणी धर्मस्थली रिवालसर

बौद्ध धर्म में 12 साल बाद मनाया जाने वाला महाकुंभ इस बार त्रिवेणी धर्मस्थली रिवालसर में 13 और 14 जुलाई को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इसमें बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा विशेष रूप से शिरकत करेंगे और प्रवचन देंगे। दलाईलामा के आगमन को लेकर गुरु पद्म संभव निग्मापा गोंपा कमेटी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन


महाकुंभ में प्रदेश के लाहौल-स्पीति, किन्नौर, धर्मशाला, लेह-लद्दाख, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश सहित अन्य क्षेत्रों से हजारों बौद्ध श्रद्धालु जुटेंगे। अतिथियों और श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था कर ली गई है। कमेटी के प्रधान ध्यान सिंह नेगी, प्रबंधक गुरुदास नेगी, उपप्रधान ज्ञान चंद, सचिव शमशेर सिंह नेगी और कोषाध्यक्ष बालकराम नेगी ने बताया कि बौद्ध धर्म पर महाकुंभ हर 12 साल बाद मनाया जाता है।

विज्ञापन

दलाईलामा 13 और 14 को देंगे प्रवचन

bodh mahakumbh in rewalsar mandi himachal pradesh

इस बार राशि के मुताबिक महाकुंभ रिवालसर में होगा। दलाईलामा 13 और 14 जुलाई को झील परिसर में सृष्टि ध्यान, योग तपस्या, कर्म महासिद्दी, ह्दयसूत्र का अनमोल रतन पर प्रवचन देंगे। प्रवचन का हिंदी, अंग्रेजी और तिब्बतियन भाषा में अनुवाद होगा। महाकुंभ में हिमाचल के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से बौद्ध श्रद्धालु पहुंचेंगे। गुरु कमेटी ने महाकुंभ की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

धर्मगुरु के साथ कई वीआईपी भी आएंगे। महाकुंभ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। कमेटी प्रधान ध्यान सिंह नेगी ने कहा कि पहले दलाईलामा का 13 से 15 जुलाई तक तीन दिन का कार्यक्रम था। अब 13 और 14 जुलाई को दो दिन ही कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed