{"_id":"5d66983c8ebc3e01366294e2","slug":"bmo-checks-private-hospital-records-and-staff-qualification-in-woman-death-case-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत मामले में बीएमओ ने जांचा निजी अस्पताल का रिकॉर्ड और स्टाफ की योग्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत मामले में बीएमओ ने जांचा निजी अस्पताल का रिकॉर्ड और स्टाफ की योग्यता
Thu, 29 Aug 2019 10:24 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एचआईवी टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोमा में गई महिला की मौत पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। स्वास्थ्य विभाग ने बीएमओ को निजी अस्पताल में भेजकर दस्तावेजों की जांच कराई है।
विज्ञापन
विभाग ने निजी अस्पताल की रजिस्ट्रेशन जांचने के अलावा लैब में काम करने वाले तकनीशियनों की योग्यता डीग्री भी जांची गई। निजी अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला डॉ. नीरज मित्तल ने कहा कि निजी अस्पताल का निरिक्षण किया गया। अस्पताल के रजिस्ट्रेशन और चिकित्सकों की योग्यता जांची गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अस्पताल की ओर से 22 साल की महिला को एचआईवी पॉजिटिव बताया गया था। लेकिन आईजीएमसी में टेस्ट कराने पर रिपोर्ट नेगेटिव आई।
इस बीच महिला को पहली रिपोर्ट में एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी मिलने पर उसे सदमा लग गया। महिला की अचानक हालत बिगड़ी, जिसका ब्रेन भी डेड हो गया। इस महिला की कोमा में जाने के बाद मंगलवार की सुबह मौत हो गई थी।