{"_id":"573612c24f1c1bb756919c39","slug":"blunder-mistake-in-hp-board-4th-class-hindi-book","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी की किताब में जोड़ दिए अंग्रेजी ग्रामर के अध्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी की किताब में जोड़ दिए अंग्रेजी ग्रामर के अध्याय
संजय भारद्वाज/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Sat, 14 May 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
चौथी कक्षा की हिंदी की पुस्तक में जुड़े अंग्रेजी विषय के कुछ पन्ने।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी की गई चौथी कक्षा की हिंदी की पुस्तक में अंग्रेजी विषय के कुछ पन्ने जोड़ दिए गए हैं। प्रिंटिंग में हुई इस खामी का खामियाजा अब स्कूली छात्रों को भुगतना पड़ेगा। हिंदी की पुस्तक से दो अध्याय गायब हैं। हालांकि, खामी सभी किताबों में नहीं हैं। लॉट में आई कुछ किताबों में पाई गई इस खामी की वजह से अभिभावक परेशान हैं। पुस्तक खरीदने के बाद अब वापस करने के लिए बुक सेलरों के पास लोगों की लंबी लाइन लग रही है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की पुस्तकें पहले ही देरी से आई हैं। शैक्षणिक सत्र शुरू हुए एक महीने से भी अधिक का समय हो गया है, लेकिन, पुस्तकें अब आ रही हैं। कुछ कक्षाओं की पुस्तकें तो अभी पहुंची ही नहीं हैं। चौथी कक्षा की हिंदी की पुस्तकों का लॉट दो दिन पहले ही राज्य भर में पहुंचा है। इस लॉट में कुछ पुस्तकें ऐसी निकली हैं, जिसके अंत में हिंदी के दो अध्यायों की जगह अंग्रेजी का ग्रामर जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
पुस्तक के आरंभ में दी गई प्रस्तावना के अनुसार पेज नंबर 81 में में धन बड़ा या बुद्धि... कहानी दर्शाई गई है, जबकि पेज 85 में जग जाओ रे नन्हे मुन्नो... कविता। पेज नंबर 90 में पाठ्य पुस्तक में आई व्याकरण संबंधी परिभाषाएं अंकित की गई है। लेकिन, पुस्तक के अंत में पेज नंबर 81 के बाद के यह अध्याय है ही नहीं।
विज्ञापन
इनके स्थान पर अंग्रेजी ग्रामर को जोड़ गया है। इससे स्कूलों के शिक्षक ही नहीं बल्कि अभिभावक भी परेशान हैं। मामला ध्यान में आने पर कई स्कूलों के शिक्षकों ने यह पुस्तक वापस करने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद पुस्तक विक्रेताओं के पास किताब वापस करने के लिए काफी भीड़ जुट रही है।
क्या कहते हैं अधिकारी
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के नाहन डिपो के प्रभारी रमेश धीमान ने संपर्क करने पर बताया कि लॉट में इस तरह की कुछ पुस्तकें आई हैं। उन्होंने इसकी पूरी रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेज दी है। जबकि बुक सेलरों को ऐसी पुस्तकें वापस करने को कहा गया है।
वापस हो जाएगी किताबें
धर्मशाला में तैनात बोर्ड के सेक्शन अफसर अमरीक सिंह ने बताया कि उनके ध्यान में अभी तक ऐसा मामला नहीं आया है। फिर भी पुस्तकों को चेक किया जा रहा है। यदि लॉट में ऐसी कोई पुस्तकें आई हैं तो उन्हें प्रिंटर को वापस किया जाएगा। उसकी जगह दूसरी पुस्तकें मंगवाई जाएंगी।