फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   blood donation campblood donation camp

Shimla News: शिविर में 60 लोगों ने किया रक्तदान

Sun, 27 Apr 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
blood donation campblood donation camp
पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए हिंदुओं को श्रद्धांजलि देने के लिए लगाया शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए हिंदू पर्यटकों की याद में उमंग फाउंडेशन ने रक्तदान शिविर लगाया। शिविर रिज मैदान पर लगाया गया। शिविर की अध्यक्षता भारतीय चुनाव आयोग की दृष्टिबाधित यूथ आईकॉन मुस्कान नेगी ने की। रविवार सुबह साढ़े दस बजे से शिविर शुरू हुआ। आईजीएमसी के ब्लड बैंक से आई डॉ. सैवी धोटा और उनकी टीम ने रक्त एकत्र किया। शिविर में युवाओं और महिलाओं ने रक्तदान किया। इसके अलावा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इस दौरान रक्तदानी भावुक हुए। हिंदुओं के नरसंहार पर दुख और आक्रोश व्यक्त किया। कुल 60 यूनिट खून एकत्र किया गया। उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। इस अवसर पर देवभूमि संघर्ष समिति से मदन ठाकुर, विकास शर्मा, विश्व हिंदू परिषद से चंदन बौद्ध करपा, वरिष्ठ साहित्यकार सत्यनारायण स्नेही व फाउंडेशन की ओर से विनोद योगाचार्य, डॉ. मोनिका नेगी, डॉ. ऊषा ठाकुर, रोहित दुगलेट, विजय सिंह, मीनाक्षी शबाब, शिवानी अत्री, नीलम कंवर, श्वेता भट्टा, अमित अत्री, अखिल चौधरी, नेहा, वंदना शर्मा, नमन शर्मा, दीक्षा पाल, निशा भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed