फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Blast in Sariya factory in Bilaspur, eight laborers scorched

Himachal: इस्पात फैक्ट्री में लोहा पिघलाते फटी भट्टी, आठ कामगार झुलसे

Sun, 28 Aug 2022 07:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 28 Aug 2022 07:24 PM IST
सार

बिलासपुर जिले के उपमंडल श्रीनयनादेवी जी के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र ग्वालथाई में एक इस्पात फैक्ट्री में लोहा पिघलाते हुए आग की भट्टी फटने से आठ कामगार बुरी तरह झुलस गए। 

विज्ञापन
Blast in Sariya factory in Bilaspur, eight laborers scorched
फैक्ट्री में लोहा पिघलाते फटी भट्टी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल श्रीनयनादेवी जी के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र ग्वालथाई में एक इस्पात फैक्ट्री में लोहा पिघलाते हुए आग की भट्टी फटने से आठ कामगार बुरी तरह झुलस गए। हादसा शनिवार देर रात 2:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि हाइड्रोलिक में तकनीकी खराबी आने से यह हादसा हुआ। गंभीर हालत में पांच कामगार पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एक घायल ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्हें सेफ्टी किट तक नहीं दी गई थी। पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधन पर आपराधिक मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


घायलों के दर्ज बयानों के अनुसार पुलिस अधीक्षक बिलासपुर एसआर राणा ने बताया कि शनिवार रात अग्रवाल इस्पात फैक्ट्री के स्टील मेल्टिंग शॉप्स (एसएमएस) में लोहा पिघलाया जा रहा था। भट्टी से पिघले हुए लोहे को निकालते समय हाइड्रोलिक में तकनीकी खराबी आ गई। इससे भट्टी नीचे आ गिरी और फट गई। पिघले गर्म लोहे की चपेट में आने से आठ कामगार झुलस गए। इन्हें जिला अस्पताल ऊना ले जाया गया। वहां से गंभीर छह कामगार पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिए और दो को छुट्टी दे गई। बाद में पीजीआई से भी एक घायल को छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन


ये हुए घायल 
हादसे में हाइड्रा चालक बलबीर सिंह पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव तरसूह, श्रीनयनादेवी जी, इलेक्ट्रीशियन धीरज त्यागी पुत्र सुखनंदन निवासी गांव बरहाना तहसील बुलंदशहर यूपी, जूनियर इलेक्ट्रीशियन सुनील दत्त पुत्र बीर सिंह निवासी गांव कपहाड़ी तहसील नूरपुर कांगड़ा, फिटर दीप सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी गांव बहीपर रेडू जिला सोलन, फीटर दौलत राम पुत्र चांगर्डु राम निवासी गांव नालन फराल तहसील नूरपुर कांगड़ा, वेल्डर तुषार गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता निवासी गांव परपपुरा जिला आगरा यूपी, हेल्पर सतीश कुमार पुत्र वीर सिंह निवासी गांव लेहड़ी तहसील श्री नयनादेवी जी और क्रेन चालक उत्तम साहनी पुत्र धर्म साहनी निवासी गांव कमरहट्टी तहसील बलगोरिया जिला परगना पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। इनमें से बलबीर सिंह, दीप सिंह और सतीश को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed