फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   blast in masjid at paonta sahib sirmour

धार्मिक स्थल में जोरदार धमाका, मंचा हड़कंप, मौके पर बम निरोधक दस्ता

Mon, 09 Oct 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पावंटा साहिब(सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पावंटा साहिब(सिरमौर) Updated Mon, 09 Oct 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
blast in masjid at paonta sahib sirmour
पावंटा साहिब के पिपली वाला क्षेत्र के एक धार्मिक स्थल के अंदर एक जोरदार धमाका हुआ है। धमाके के बाद यहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना के अनुसार किसी ने एक सूतली बम धार्मिक स्थल की खिड़की से अंदर डाला, जिसके चलते यह धमाका हुआ है। 
विज्ञापन


धमाके की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने धार्मिक स्थल और आसपास के क्षेत्र में गहन जांच शुरू कर दी है। मौके पर पुलिस का बम निरोधक दस्ता और डॉग स्कॉयड भी मौजूद है।
विज्ञापन


पुलिस के मुमाबिक पावंटा साहिब के पिपली वाला क्षेत्र की  धार्मिक स्थल में रात करीब 2 बजे जोरदार धमाका हुआ। हनीस मोहम्मद ने बताया कि किसी ने खिड़की के पास सूतली बम रख कर विस्फोट किए। धमाके की आवाज सुन कर वह बाहर आए, लेकिन उन्हें अंधेरे में पता नहीं चला सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

धार्मिक स्थल के भीतर की हालत देख हुए हैरान

blast in masjid at paonta sahib sirmour

सुबह जब हनीस मोहम्मद धार्मिक स्थल के भीतर गए तो हालत देख कर हैरान हो गए। खिड़की टूटी पड़ी थी और खिड़की के पास रखा सामान बिखरा पड़ा था। 

उन्होंने  इसकी सूचना पंचायत प्रधान सितारा बेगम और उप प्रधान बिसारत अली को दी। साथ ही पुलिस को सूचित किया। हालांकि धमाके से न तो धार्मिक स्थलको ज्यादा नुकसान हुआ है और न ही कोई हताहत हुआ है, लेकिन शरारती तत्वों की इस हरकत से लोगों में रोष है।

मामले की होगी गहन जांच : रोहित मालपानी

blast in masjid at paonta sahib sirmour

एसपी  सिरमौर रोहित मालपानी ने कहा पंचायत में स्थिति शांतिपूर्ण है। शनिवार रात को सूतली बम खिड़की के पास लगा कर फोड़ा गया है। इससे दहशत फैलाने की कोशिश की गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। खोजी कुत्तों के अलावा मोबाइल लोकेशन का डंप डाटा निकाला जा रहा है। उन्होंने स्थानीय जनता से आपसी सौहार्द व भाईचारा बनाए रखने की अपील भी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed