एचआरटीसी बस का टायर फटा, बाल-बाल बची 70 सवारियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथ परिवहन निगम की करसोग-शिमला रूट पर चलने वाली बस का अगला टायर फट गया। हालांकि, चालक ने समय पर बस को नियंत्रित कर लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। बस में करीब 70 सवारियां भरीं थी। इस दौरान बस में अफरातफरी मच गई। यात्रियों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग भी मौके की तरफ दौड़े।
बसंतपुर के नजदीक नडूखर में अचानक बस का अगला टायर फट गया। हादसा शुक्रवार शाम करीब पौने सात बजे हुआ। यह बस करसोग डिपो की बताई जा रही है। टायर फटने के बाद बस थोड़ी पीछे हटी और फिर रुक गई।
बस में सवार यात्री रमेश शर्मा ने बताया कि बस करसोग से शिमला की ओर आ रही थी। इसमें करीब 70 सवारियां सफर कर रही थीं। बस में लगे सभी टायरों की हालत बहुत खस्ता है इन टायरों को रिट्रीड किया गया है।
इससे पहले पंचर हो गया था टायर
नडूखर से पहले सुन्नी में बस का पिछला टायर पंचर हुआ। वहां पंचर लगाकर जब बस आगे निकली तो नडूखर के पास अगला टायर फट गया। अगर बस कहीं उतराई में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। पथ परिवहन निगम की लापरवाही की वजह से इतने यात्रियों की जान पर बन आई थी।
पथ परिवहन निगम सरे आम यात्रियों की जान से खेल रहा है। यात्री ने कहा कि जब उन्होंने इस बारे में निगम के जिम्मेदार अधिकारियों से बात करनी चाही तो उन्हें उनके टेलीफोन नंबर देने से इंकार कर दिया गया।
हादसे की जानकारी नहीं : सेन
इस बारे में पथ परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक अनिल सेन ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई सूचना नहीं है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि टायर में कट लग जाने की वजह से टायर ब्लास्ट हो गया होगा। लेकिन अब पॉवर स्टेयरिंग है इस वजह से बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का अंदेशा न के बराबर रहता है चाहे बस तेज गति में ही क्यों न हो।