चार मंजिला निजी कॉटेज में धमाका, लोगों में मची अफरातफरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव में चल रहे एक निजी कॉटेज में जोरदार धमाका हो गया है। जिसके चलते आसपास लोगों में अफरातफरी मच गई। धमाके से गांव में दहशत का माहौल बना रहा। दरअसल पर्यटन नगरी मनाली के साथ लगते गांव कन्याल के चार मंजिला निजी कॉटेज में बुधवार सुबह जोरदार धमाका हो गया।
घटना में करीब 20 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। धमाका होने के पीछे के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। मौके पर पुलिस जांच में जुटी हुई है। धमाके की असली वजह का पता लगाने के लिए फॉरेसिंक टीम को मौके पर बुलाया गया है।
घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। कन्याल में एक निजी कॉटेज में बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक जोरदार धमाका होने की आवाज आई। जिससे आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।
ये बताया जा रहा धमाके का कारण
सिलेंडर लीक होने से धमाके होने की आशंका जाहिर की जा रही है, लेकिन सही कारण फॉरेसिंक जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे। फोरेंसिक टीम के आने तक सारे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। धमाके से कॉटेज का लेंटर, शीशे और दरवाजे तथा फर्नीचर आदि पूरी तरह से टूट गया।
कॉटेज के मालिक सर्बजीत गुलाटी ने बताया कि सुबह 11 बजे अचानक एक धमाका हुआ। जिससे इमारत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा इमारत की खिड़की, लेंटर समेत अन्य चीजों को भी क्षति पहुंची है। इधर, डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। धमाके के सही कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेसिंक टीम बुलाई गई है।