{"_id":"86ac3b2ad44f26b272b2436f376552dd","slug":"black-flags-greets-industry-minister-mukesh-agnihotri-in-a-programme-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं चली एक, महिलाओं के आगे झुके मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं चली एक, महिलाओं के आगे झुके मंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला, दुलैहड़ (ऊना)
Updated Fri, 30 May 2014 03:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुलैहड़ में एक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री का कुछ स्थानीय महिलाओं और अन्य लोगों ने बस अड्डे पर घेराव कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान नारेबाजी भी की गई। इन महिलाओं और लोगों का आरोप था कि ड्रग माफिया से पुलिस की सांठगांठ है। यह भी आरोप लगाया कि ड्रग माफिया को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। इस दौरान मंत्री के साथ एसडीएम धनवीर ठाकुर, डीएसपी सुरेंद्र शर्मा, एसएचओ हरोली हरजीत सिंह समेत अन्य अधिकारी भी थे।
विज्ञापन
महिलाएं बैनर और तख्तियां लेकर आई थी। नारेबाजी से माहौल गरमाते हुए महिलाओं ने मंत्री का रास्ता रोक दिया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को रास्ते से हटाने का भी प्रयास किया। इससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते हुए महिलाएं सड़क पर बैठ गईं। कुछ दिन पहले दुलैहड़ में एक विवाहित युवक की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई थी। इसी बात को लेकर महिलाएं और अन्य लोग गुस्से में थे।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं में महिला मंडल प्रधान आशा कौशल, ज्योति देवी, बीना ठाकुर, शशि बाला, कृष्ण कांता, कृष्णा देवी, तृप्ता देवी, नेहरू यूथ क्लब के अध्यक्ष मनजीत सिंह, विकास ठाकुर, मुनीष राणा, अशोक कुमार, पद्म बहादुर, यशपाल, रणदीप सिंह, समेत अन्य लोगों के अनुसार नशे के कारोबारी यहां पर सरेआम नशा बेचकर युवाओं को बिगाड़ रहे हैं।
इसी वजह से युवाओं की मौत भी हो रही है। पुलिस भी माफिया के साथ मिली हुई है। पुलिस को नशे के गोरखधंधे से जुड़े लोगों के नाम बताए थे और लिस्ट दी थी। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
काफी देर तक प्रदर्शन के बाद उद्योग मंत्री ने लोगाें को कहा कि वे भी इस बात को लेकर चिंतित हैं। केबिनेट की हालिया बैठक में भी निर्णय लिया गया है कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगाें के खिलाफ प्रदेश में विशेष अभियान आरंभ किया जाएगा।
जहां तक हरोली और ऊना जिले के अन्य इलाकों की बात है इसके लिए पुलिस को एक विशेष टीमें गठित करने को कहा गया है। यह टीमें नशे के कारोबारियों के खिलाफ शिकंजा कसेगी।
आरजू के निधन पर जताया शोक
कुछ दिन पहले नशे की ओवर डोज से काल का ग्रास बने आरजू के परिजनों से भी उद्योग मंत्री मिले। उद्योग मंत्री ने मृतक के घर जाकर शोक जताया और आश्वासन दिया कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा।