{"_id":"592fd5f54f1c1b2510bda94c","slug":"black-flag-shown-to-bjp-mp-anurag-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद को दिखाए काले झंडे, लगे गो बैक के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सांसद को दिखाए काले झंडे, लगे गो बैक के नारे
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Updated Thu, 01 Jun 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के रामपुर बुशहर की उप तहसील ननखड़ी के नालाबण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को काले झंडे दिखाए और गो बैक के नारे लगाए।
विज्ञापन
इस दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में तीखी नोक झोंक के साथ हल्की हाथापाई भी हुई। ब्लॉक रामपुर के अध्यक्ष सतीश वर्मा की अध्यक्षता में कांग्रेस से जुड़े सभी संगठनों ने सांसद अनुराग ठाकुर का विरोध करने के लिए उन्हें काले झंडे दिखाए।
विज्ञापन
इसमें ब्लॉक कांग्रेस, युकां, एनएसयूआई और कांग्रेस के अन्य सभी संगठनों के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे। इस बीच जब दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आमने सामने हो गए, तो पुलिस को दोनों बीच में आना पड़ा और मामले को शांत किया गया। इस मौके पर चंपा ठाकुर, अनिरुद्ध बिष्ट, राजेश लारजू, जसवीर ठाकुर, राहुल सोनी उपस्थित थे।
विज्ञापन