फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP workshops in Mandi kullu himachal pradesh

हिमाचल भाजपा ने तय की मंडलों की कार्यशालाएं, सीएम की मौजूदगी में बनी रूपरेखा

Mon, 18 Mar 2019 10:18 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 18 Mar 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
BJP workshops in Mandi kullu himachal pradesh

हिमाचल भाजपा ने मंडलों की कार्यशालाओं का समय तय कर लिया है। विधायकों और पिछले विधानसभा चुनाव में हारे प्रत्याशियों से चर्चा के बाद यह कार्यक्रम तय किए गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में इनकी रूपरेखा तय की गई है। 

विज्ञापन


मंडी में आज द्रंग, सिराज और जोगिंद्रनगर में कार्यशालाएं 
मंडी संसदीय क्षेत्र की कार्यशालाएं 18 मार्च को द्रंग, सिराज, जोगिंद्रनगर, बंजार, 19 मार्च को मंडी, आनी, 22 मार्च को रामपुर, लाहौल-स्पीति, करसोग, 23 को किन्नौर, भरमौर, मनाली और नाचन मंडल की कार्यशालाएं होंगी। बल्ह और सरकाघाट मंडल की कार्यशालाएं 17 मार्च को हुईं। सुंदरनगर और कुल्लू मंडल की कार्यशालाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन


इनमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश महामंत्री राम सिंह सिराज, ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा मंडी, परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर द्रंग, मनाली, कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडेय बल्ह, जोगिंद्रनगर, सांसद रामस्वरूप शर्मा जोगिंद्रनगर, करसोग, किन्नौर, रामपुर, राकेश जम्वाल सुंदरनगर, महेंद्र सिंह, कर्नल इंद्र सिंह सरकाघाट, विनोद कुमार नाचन, शिशु धर्मा कुल्लू, सुरेंद्र शौरी, किशोरी लाल आनी, बंजार, जियालाल भरमौर, राजेंद्र बौद्ध और सूरत नेगी लाहौल-स्पीति की कार्यशाला में उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्की, पच्छाद और पांवटा मंडल की कार्यशालाएं आज

शिमला संसदीय क्षेत्र में 18 मार्च को अर्की, पच्छाद, नाहन, पांवटा और जुब्बल-कोटखाई मंडल की कार्यशालाएं होंगी। 19 मार्च को सोलन, रेणुकाजी, कसुम्पटी, 20 को नालागढ़, दून, शिलाई, चौपाल और रोहडू की कार्यशालाएं होंगी। इनमें प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा अर्की, कसौली, रेणुकाजी, शिलाई, प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर नालागढ़, दून, शिमला ग्रामीण, प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त सोलन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल पच्छाद, शिमला संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी पुरुषोतम गुलेरिया नाहन, पांवटा साहिब, बिहारी लाल शर्मा चौपाल, ठियोग, सुरेश शर्मा जुब्बल-कोटखाई, रोहडू और कसुम्पटी में कार्यशालाओं में भाग लेंगे। शिमला मंडल की कार्यशाला में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी और कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन रवि मेहता कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

हमीरपुर में ऊना, सुजानपुर में आज होंगे कार्यक्रम  
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के धर्मपुर मंडल की कार्यशाला 16 मार्च को हो चुकी है। 17 मार्च को गगरेट और हरोली में कार्यशालाएं हुईं। 18 मार्च को ऊना, सुजानपुर, 19 को बिलासपुर, श्रीनयना देवी, कुटलैहड़, बड़सर, 20 को झंडूता, घुमारवीं, हमीरपुर, नादौन, 22 को भोरंज, 24 मार्च को जसवां-परागपुर, देहरा और 26 मार्च को चिंतपूर्णी की कार्यशाला होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल धर्मपुर, सुजानपुर, बिलासपुर, श्री नयनादेवी जी, झंडूता, घुमारवीं, भोरंज, जसवां परागपुर और देहरा में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती गगरेट, मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा हरोली, पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ऊना, चिंतपूर्णी, सांसद अनुराग ठाकुर कुटलैहड़, बड़सर, हमीरपुर और नादौन मंडल की कार्यशालाओं में उपस्थित रहेंगे।

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में नूरपुर में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता 
कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की कार्यशालाओं में 17 मार्च को इंदौरा में कार्यशाला हुई। 18 को नूरपुर, 19 को फतेहपुर, ज्वाली, नगरोटा बगवां, 20 को भटियात, 22 मार्च को चंबा, चुराह, पालमपुर, जयसिंहपुर, ज्वालामुखी, 23 को डलहौजी, सुलाह, कांगड़ा और धर्मशाला मंडल की कार्यशालाएं होंगी।

सांसद शांता कुमार पालमपुर, बैजनाथ, जयसिंहपुर, नगरोटा बगवां, धर्मशाला, खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर चंबा, भटियात, ज्वाली, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज चुराह, इंदौरा, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी नूरपुर, कांगड़ा, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार फतेहपुर, पालमपुर, बैजनाथ, जयसिंहपुर, प्रदेश महामंत्री कृपाल परमार ज्वालामुखी, प्रियव्रत शर्मा शाहपुर और सुलाह मंडल की कार्यशालाओं में भाग लेंगे।

68 विधानसभा क्षेत्रों में एकजुट होकर प्रचार: चंद्रमोहन 
प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में चारों संसदीय क्षेत्रों में भाजपा एक बार फिर विजय हासिल करेगी। सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed