फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP working Committee Meeting in Peterhoff Shimla

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में दूसरे दिन कांग्रेस रही निशाने पर

Fri, 21 Sep 2018 08:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 21 Sep 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
BJP working Committee Meeting in Peterhoff Shimla

हिमाचल प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की शिमला में दो दिवसीय बैठक कांग्रेस के राजनीतिक रवैये पर हमला करने के साथ खत्म हो गई। बैठक में जहां भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए रोड मैप तैयार कर कार्यकर्ताओं से साझा किया, वहीं नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


कार्यसमिति के दो दिन के कामकाज को लेकर पत्रकारों से मुखातिब हुए मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के रोड मैप को विस्तार से रखा। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं व लोगों को हो रहे लाभ पर खुद ही पीठ भी थपथपा ली। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से घबराकर कांग्रेस ने अभी से अपनी हार स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन


कांग्रेस में अब अकेले चुनाव लड़ने का दम नहीं रह गया है इसलिए जिन दलों के खिलाफ  कांग्रेस राज्यों में चुनाव लड़ती रही है, उनसे ही केंद्र में गठबंधन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास नेता और नीति दोनों ही नहीं है। कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सदन के भीतर और बाहर अपने नाटकीय व्यवहार के कारण लोगों में हास्य का पात्र बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

17 से शुरू होंगे कार्यक्रम

BJP working Committee Meeting in Peterhoff Shimla

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी पर हमला करते हुए कहा कि नई प्रभारी आने से पार्टी में गुटबाजी और बढ़ी है। भाजपा कार्यसमिति की बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर एक राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया गया। प्रस्ताव रणधीर शर्मा ने प्रस्तुत किया जिसका राम सिंह ने समर्थन किया। इस प्रस्ताव के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कार्यसमिति की बैठक में तैयार रोड मैप के मुताबिक 17 सितंबर से 30 जनवरी तक कार्यक्रम चलेंगे। इस दौरान 2 अक्तूबर को पूरे प्रदेश में स्वच्छता दिवस मनाया जाएगा और इसके तहत 30 जनवरी तक हर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्राएं निकाली जाएंगी।

इसके अलावा एक से सात अक्तूबर तक सभी लोकसभा क्षेत्रों में ग्राम प्रमुखों के सम्मेलन और सात से पंद्रह अक्तूबर तक इसी तरह के सम्मेलन मंडल स्तर पर होंगे। 31 अक्तूबर को रन फॉर यूनिटी का आयोजन होगा जबकि नवंबर से फरवरी के बीच प्रदेश भर में पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
 
सही समय पर सरकार करेगी नियुक्ति
एक सवाल के जवाब में शर्मा ने कहा कि कार्यसमिति की बैठक में राज्य में निगमों और बोर्डों में अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष तैनात करने पर चर्चा नहीं हुई है। कहा कि सरकार सही समय पर और सही लोगों को नियुक्ति करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed